Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ने लगे हैं। विशेषज्ञ समिति संहिता का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुकी है। समिति के ड्राफ्ट के कानूनी रूप लेने के बाद इससे प्रदेश की आधी आबादी सीधे लाभान्वित होगी।समिति ने ड्राफ्ट में लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह पर रोक लगाने, उत्तराखंड में लड़कियों के बराबर हक, सभी धर्मों की महिलाओं को गोद लेने का अधिकार व तलाक के लिए समान आधार रखने की पैरवी की है।प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए सरकार ने जब समिति का गठन किया था, उस समय भी यह कहा गया था कि यह समिति महिला अधिकारों को तवज्जो देगी। इसके पीछे कारण भी है। दरअसल, राज्य निर्माण में प्रदेश की आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही। पर्वतीय क्षेत्रों में...
X पर भी ट्रेंड हुआ UCC इन उत्तराखंड, सोशल मीडिया पर छाए CM धामी

X पर भी ट्रेंड हुआ UCC इन उत्तराखंड, सोशल मीडिया पर छाए CM धामी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिलने लगी। दिनभर नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने UCC के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन को देवभूमि से धामी सरकार सच में बदल रही है। जैसे ही UCC की कमेटी ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा तो सोशल मीडिया में हैशटैग यूसीसी इन उत्तराखंड तेजी से ट्रेंड हो गया। देखते ही देखते ड्राफ्ट के समर्थन में देशभर से सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर बड़ी शख्सियत, विचारक एवं टिप्पणीकार आगे आ गए। सोशल मीडिया में ट्वीट, पोस्ट, शेयरिंग, ग्रफिक्स, वीडियो के साथ यूसीसी पर धामी सरकार के निर्णय का समर्थन होने लगा। हर कोई इस फैसले पर मुख्यमंत्री धामी के मुरीद दिखे और बेबाकी से लिखते गए कि समान नागर...
IFS मधुकर धकाते को सौंपी अहम जिम्मेदारी

IFS मधुकर धकाते को सौंपी अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड हलचल
शासन ने आईएफएस अधिकारी मधुकर धकाते को उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर तैनाती कर दी है। बता दें आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया। उसके बाद से ही सदस्य सचिव का पद खली चल रहा था।धामी सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव जैसे अहम पद पर फैसला लेते हुए IFS अधिकारी मधुकर धकाते पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने नए सदस्य सचिव की तैनाती कर दी है। बताते चले इससे पहले सीनियर IFS अधिकारी सुशांत पटनायक इस पद को देख रहे थे। लेकिन उन पर हाल ही में विभाग की महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद शासन ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के कार्यालय में अटैच कर दिया था। सरकार ने अब इस जिम्मेदारी को IFS अधिकारी डॉ पराग मधुकर धक...
6 शूटरों को बुलाकर कराया मर्डर, बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

6 शूटरों को बुलाकर कराया मर्डर, बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: पिछले साल 27 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने पनियाला रोड स्थित आवास में बनाए गए ऑफिस में गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। बेहद सनसनीखेज इस घटना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की/हरिद्वार की सयुंक्त टीमें गठित की गई।घटना बेहद सनसनीखेज होने के कारण एसएसपी द्वारा मामले की स्वयं मॉनिटरिंग की गई। समय-समय पर देहात क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को कई बार देर रात अपने आवास में बुलाकर मामले में हो रही प्रगति व सामने आ रही दिक्कत पर जानकारी की गई एवं दिक्कतों से पार पाने के लिए सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके सफल परिणाम सामने आए। गठित की गई पु...
छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल…1.5% की छूट भी मिलेगी

छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल…1.5% की छूट भी मिलेगी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः अब छुट्टी के दिन भी बिजली के बिल जमा होंगे। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाने के साथ ही सरकारी छुट्टी के दिन सभी कलेक्शन सेंटर खोले जाएं। अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान के दौरान अपने दफ्तरों में ही मौजूद रहने को कहा गया है।बृहस्पतिवार को यूपीसीएल एमडी ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने खंडवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली और उपखंडों में मेगा कैंप, शिविर लगाने और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जो भी बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करें और वसूली करें।कहा, सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने ...
भीमल के सामने फेल हैं बड़ी कंपनियों का शैंपू, सुनें आकांक्षा की जुबानी

भीमल के सामने फेल हैं बड़ी कंपनियों का शैंपू, सुनें आकांक्षा की जुबानी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अगर आप भी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शैंपू यूज करते हैं, तो इस लड़की से सुन लीजिए और तय कीजिए कि क्या आप सही कर रहे हैं। इनका नाम आकांक्षा है और दिल्ली में फार्मा सेक्टर में नौकरी करती हैं। इनको इनकी दादी और मां की कहानियों ने अपने पहाड़ी शैंपू भीमल के बारे में बताया। भीमल का शैंपू आज बाजार में अलग-अलग कंपनियों का मौजूद है। लेकिन, इनको दिशा धियाणी में मिलने वाला शैंपू पसंद है। आकांक्षा के अनुसार दिल्ली में अन्य तरह के शैंपू की झाग भी नहीं बनती है। केमिकल के कारण बाल खराब हो रहे थे। उनको पता चला कि भीमल का शैंपू देहरादून में बालावाला स्थित दिशा धियाणी में मिलता है। वो यहां छुट्टियों में अपने भाई के पास आई थी। पहली बार शैंपू यूज किया तो उनको काफी लाभ मिला। उनका कहना है कि दिल्ली में उनकी दोस्तों ने उनसे उसके बालों के बारे में पूछा, तो उन्होंने भीमल के शैंपू के बारे में बताया। उनकी दोस्तों...
उत्तराखंड: आखिरकार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड: आखिरकार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति मिल ही गई है। आज शासन से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी लंबे समय से धरने पर थे। उनकी नियुक्ति को बेवजह लटकाया जा रहा था, जिसका उन्होंने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर विरोध भी किया। दरअसल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे, जिसको लेकर शासन ने दो बार जांच की और जांच करने के बाद पाया की नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हालांकि मामला अब भी हाईकोर्ट में लंबित है, जहां इस भर्ती की प्रक्रिया के खिलाफ एक रिट दायर की गई है।...
उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड हलचल
  विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी. विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट. कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड. देवतुल्य जनता को नमन कर कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार दिया सेवा का मौका.देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) की सभी विधिक प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंपा।सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य शुक्रवार पूर्वाह्न मुख्य सेवक सदन पहुंचे और UCC का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्ह...
UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्रफ्ब् बनाने वाले समिति ने अपना ड्रफ्ट सरकार को सौंप दिया है। UCC लागू करने उत्तराखंड पहला राज्य होने जा रहा है। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ दिए हैं। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से UCC को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।विशेषज्ञ समिति ने उप समिति बनाकर उन्हें समाज के विशिष्ट लोगों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, संतों और जागरूक नागरिकों के साथ चर्चा की और सुझाव लिए।...

CM धामी ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, उत्तराखंड के लिए बताया महत्वपूर्ण

उत्तराखंड हलचल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने आज देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद से ही प्रदेश में काफी मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के बजट की सरहाना की है। सीएम धामी ने कहा वित्तमंत्री ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है।सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। सीएम ने कहा यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही पीएम मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक सिद्ध होगा। सीएम धामी ने कहा समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, क...