Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
कोर्ट शरण में हल्द्वानी को आग में झोंकने वाला मलिक, अग्रिम जमानत याचिका की दायर

कोर्ट शरण में हल्द्वानी को आग में झोंकने वाला मलिक, अग्रिम जमानत याचिका की दायर

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : हल्द्वानी को हिंसा की आग में झोंकने वाला मलिक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे तलाश रही है। इसके लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए यहां-वहां भटकती रही और मलिक अपनी अग्रिम रिहाई के लिए कोई की शरण में पहुंच गया। खबर है कि हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस मामले में सुनवाई 27 फरवरी को होगी। आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।...
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, कुख्यात ‘फिल्टर’ और एहसान को लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, कुख्यात ‘फिल्टर’ और एहसान को लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस इन दिनों एक्शन में नजर आ रही है। पुलिस ने देवभूमि में अपराध करने वाले बदमाशों को सबक सिखाने का मन बनाया हुआ है। आमतौर पर शांत रहने वाली पुलिस अब बदमाशों पर कहर बरपा रही है। अपराध करने वालों पर गोली चलाने में भी अब गुरेज नहीं कर रही है। पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी/पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभिय...
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का चिनूक, पहली बार रात में भी किया अभ्यास

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का चिनूक, पहली बार रात में भी किया अभ्यास

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया है। गत मंगलवार व बुधवार को चिनूक हेलीकॉप्टर का दो दिवसीय अभ्यास प्रस्तावित था। जो कि तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था।शुक्रवार को शाम चार बजे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चिनूक ने सफलता पूर्वक लैंडिंग की। इसके बाद रात में करीब पौने नौ बजे यह हेलीकॉप्टर दोबारा हवाई अड्डे पर पहुंचा। आसमान में दो राउंड लगाने के बाद लैंडिंग और टेक ऑफ का सफलता पूर्वक अभ्यास किया। वहीं, यह पहली बार है जब वायु सेना रात के समय अपने चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कर रही है।सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे पर यह हेलीकॉप्टर इससे पहले सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर उतरा था। जिससे सुरंग के अंदर से सकुशल बाहर निकाले गए 41 श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश भेजा...
ससुर-बहू को ED का समन, भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कसा शिकंजा

ससुर-बहू को ED का समन, भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कसा शिकंजा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह रावत और उनकी बहू को ED ने समन भेजा है। हरक सिंह रावत को ED ने बयान दर्ज करने के लिए पेश होने के लिए कहा है। साथ ही इस मामले में उनके साथ आरोपी वन विभाग के पूर्व अधिकारियों को भी समन भेजा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्रवाई ने हरक सिंह रावत और उनकी बहू को मुश्किलों में डाल दिया है। ED पाखरो रेंज घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे पूर्व वन मंत्री कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत अन्य लोगों को समन भेजे हैं। ED ने हरक सिंह रावत को 29 फरवरी को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है। इसके अलावा अन्य को अलग-अलग तिथियों में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ED के छापे में कई जगहों से एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश और 80 लाख रुपये से अधिक के जेवर बरामद हुए थे। ED ने पिछले दिनों हरक सिंह रावत, आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक आदि के यहां छापे मार...
उत्तराखंड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने परखी चुनावी तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने परखी चुनावी तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोतम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक लेते हुए निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों को परखा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप के तहत् जनपद देहरादून में मतदाता जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के कम मतदान प्रतिशत् वाले बूथों पर जागरूकता लाते हुए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट अपडेशन कार्यों की आरओ, एआरओ अपने स्तर पर मॉनिटिरिंग करें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। रिटर्निंग अधिकारी निर्विवादित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन हेतु प्रत्येक गतिविधि की अपने स्तर से मॉनिटिरिंग करें। निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचन हेतु बनाए गए कन्ट्रोल र...

CM धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत NSE की गौरव योजना का किया शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
छात्रों और युवाओं के कौशल विकास के लिए है गौरव योजना। सीएम ने उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का भी शुभारंभ किया.देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी। उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होगा और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में बताया गया कि उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण के अन्तर्गत प्राप्त हुये 500 शोध प्रस्तावों में से चयनित 44 शोध प्रस्तावों के लिये लगभग तीन करोड़ छियासठ लाख रूपये की शोध अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। इसक...
उत्तरकाशी : शोकाकुल परिवार को दीपक बिजल्वाण ने दी सांत्वना

उत्तरकाशी : शोकाकुल परिवार को दीपक बिजल्वाण ने दी सांत्वना

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण बनचौरा के निकट पत्थरखोल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिवार जनों को सांत्वना देने पहुंचे। जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ के दिवारी खोल से लगभग 10 किमी आगे पत्थर खोल की तरफ कल हुए वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिवार जनों को सांत्वना देने अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उन्होंने इस दुर्भाग्य पूर्ण दुर्घटना के प्रति शोक प्रकट कर विपरीत परिस्थिति में शोकाकुल परिवार जनों के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ के चिकित्सा अधिकारी को भी इस दुख के समय में शोकाकुल परिवारजनों को हर संभव मदद और कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया।...
शिक्षा विभाग : गायब हो गई फाइल, 4 हजार शिक्षकों के प्रमोशन अटके, 22-20 साल बाद गुमशुदगी दर्ज

शिक्षा विभाग : गायब हो गई फाइल, 4 हजार शिक्षकों के प्रमोशन अटके, 22-20 साल बाद गुमशुदगी दर्ज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शिक्षा विभाग का हाल किसी छुपा नहीं है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मामला ऐसा कि आप भी चौंक जाएंगे। शिक्षा विभाग से फाइल ही गायब हो गई। मामला इतना गंभीर है कि उस फाइल के गायब होने से 4 हजार से अधिक शिक्षकों का प्रमोशन ही रुक गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सवाल यह है कि मुकदमा किसके खिलाफ दर्ज कराया गया। फाइल तो अधिकारियों के पास ही रही होगी। अगर अधिकारी के पास से फाइल कहीं गायब हो गई है, तो सबसे पहले अधिकारी के खिलाफ ही कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा निदेशालय और शासन में शिक्षकों की तदर्थ पदोन्नति की अनुमति पहले ही हो चुकी थी। लेकिन, हैरानी इस बात की है कि शासनादेश की फाइल नहीं मिल रही है। फाइल के गायब होने ये शिक्षकों की वरिष्ठता तय न होने से चार हजार से अधिक शिक्षकों का प्रमोशन रुक गया है। जानकारी के अनुसार फाइल आज ...
उत्तरकाशी ब्रेकिंग: नौगांव में यहां लगी भीषण आग

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: नौगांव में यहां लगी भीषण आग

उत्तराखंड हलचल
नौगांव: उत्तरकाशी जिले के नौगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नौगांव स्टेट बैंक के पास आग लगने की सूचना है। फायर यूनिट नौगांव घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील बड़कोट अन्तर्गत नौगांव के SBI बैंक के पास किसी के मकान के छत के ऊपर टिन का बना छपर में आग लगी थी। पुलिस, फायर सर्विस व ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा दी गई। छपर में रखा सामान कपड़े राशन आदि जलकर नष्ट हुआ हैं। आग शॉट सर्किट के कारण लगी हैं। अन्य कोई जन हानि नही हुई। बताया जा रहा है की आग किसी लकड़ी के बने खोखे पर लगी है, जो बैंक के पास ही है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आग से बैंक को भी खतरा हो सकता था।...
सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने और लोगों को आवागमन हेतु सुविधा प्रदान करने में सक्षम तो होगी ही, आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के दर्शन होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। मुख्य...