Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट : अब तक हो चुकी है 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग : मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट : अब तक हो चुकी है 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री ने किया 11 परियोजनाओं का शिलान्यास ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने हो रहे हैं साकार उत्तराखण्ड में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्रदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उद्योग जगत से आये हुये उद्योगपतियों तथा प्रतिनिधियों का स्वागत, करत...
उत्तराखंड: डाॅ. ममता जोशी ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, बनीं राज्य की पहली कर्मचारी

उत्तराखंड: डाॅ. ममता जोशी ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, बनीं राज्य की पहली कर्मचारी

उत्तराखंड हलचल
कहते हैं कि जब मन में कुछ करने की ठान लो, तो कोई आपकी राह नहीं रोक सकता। उसके लिए जरूरी है कि आप मेहनत करें और जब कुछ साबित करने का समय आए तो अपनी पूरी ताकत झोंक दें। जब हम ऐसा करते हैं, तो उसके जरूर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। डॉ. ममता जोशी पाठक ने। उन्होंने आल इंडिया लेवल पर एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। उनको इन पदों के बदले दो वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) मिले हैं। इस तरह के इंक्रीमेंट हासिल करने वाली वो राज्य की पहली कर्मचारी शिक्षिका बन गई हैं। उन्होंने अपने नाम एक इतिहास दर्ज करा लिया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। डॉ. ममता जोशी पाठक वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज पावलगढ़, कोटाबाग में व्यायाम शिक्षिका हैं। उन्होंने 2021 मे करनाल हरियाणा में 100 मीटर दौड मे कांस्य, लंबी कूद मे रजत पदक प्राप्त किया था। 2022 में ...
बोर्ड परीक्षा में गणित के पेपर में हुआ कुछ ऐसा, उठने लगी बोनस अंक देने की मांग

बोर्ड परीक्षा में गणित के पेपर में हुआ कुछ ऐसा, उठने लगी बोनस अंक देने की मांग

उत्तराखंड हलचल
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड का 4 मार्च को इंटर गणित के प्रश्नपत्र में 7 अंक के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर से पूछे गए थ, जिसके चलते गणित के सभी छात्र मायूस नजर आए। इसको लेकर अब सभी छात्रों को 7 अंक बोनस दिने की मांग भी उठने लगी है। मांग को लेकर शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संगठन के प्रांतीय नेता, पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल बोर्ड कार्यालय गया। शिष्टमंडल ने बोर्ड अधिकारियों को जानकारी दी कि 4 मार्च को इंटर गणित की परीक्षा प्रश्नपत्र स्ंकेताक 428 IGF में प्रश्न संख्या 12 व 21 में पूछे गए प्रश्न बोर्ड पाठ्यक्रम से इतर हैं. इसलिए बोर्ड इस बाबत तत्काल जांच करे,यदि जांच में पाया जाता है कि उपरोक्त दोनों प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर के हैं तो इंटर गणित की परीक्षा दे चुके सभी प्रतिभागियों को 7 अंक बोनस प्रदान किए जाएं। शिष्टम...

UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सीनियर वैज्ञानिक सहायक की भर्ती निकली है।  भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत 14 पदों पर दीदही भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है। 
UKPSC ने जारी किया PCS-J मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, इस दिन होगा इंटरव्यू

UKPSC ने जारी किया PCS-J मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, इस दिन होगा इंटरव्यू

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।UKPSC के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा। ...
शादी में शराब परोसने पर पाबंदी, महिलाओं ने दी सख्त चेतावनी…

शादी में शराब परोसने पर पाबंदी, महिलाओं ने दी सख्त चेतावनी…

उत्तराखंड हलचल
शराब बंदी को लेकर राज्य में विभिन्न गांव अपने-अपने तरह से फैसले ले चुके हैं। इसमें उत्तरकाशी जिला सबसे आगे है। जिले के कई गांवों ने शादियों में शराब पीने-पिलाने पर रोक लगा दी है। अब भटवाड़ी से भी एक खबर सामने आई है कि महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेकिन, कुछ गांव नौगांव ब्लाॅक में ऐसे भी हैं, जहां गांव में शादी समारोह में शराब बंदी करने वालों के खिलाफ लामबंदी हो रही है।उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड के उत्तरौं गांव में महिलाओं ने शादियों में शराब परोसने को लेकर ऐलान किया है। महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों और युवक मंगल दल के साथ मिलकर शादी के साथ ही किसी भी समारोह में शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। महिलाओं का कहना है कि जिस भी समारोह में शराब परोसी जाएगी सभी महिलाएं उसका बहिष्कार करेंगी। जानकारी के मुताबिक उत्तरौं गांव में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया है...
उत्तराखंड : SC/ST स्टूडेंट्स को धामी सरकार का तोहफा, अब इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप

उत्तराखंड : SC/ST स्टूडेंट्स को धामी सरकार का तोहफा, अब इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को बढ़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों की स्‍कॉलरशिप को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। SC/ST वर्ग के लाखों छात्रों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने SC/ST वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की है।समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जानी वाली छात्रवृत्ति में ग्रुप-ए स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए 13,500 रूपए तथा डे-स्कॉलर के लिए 7,000 रूपए और ग्रुप-बी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के लिए अन्य व्यावसायिक पातयक्रम में हॉस्टलर के लिए 9,500 रूपए और डे-स्कॉलर के लिए 6,500 रूपए बढ़ाने का फैसला लिया गया है।ग्रुप-सी अन्य समस्त स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम जो ग्रुप- ए और ग्रुप बी के अन्तर्गत शामिल नहीं है उनमें हॉस्टलर के लिए 6,000और डे-स्कॉलर के लि...
धामी कैबिनेट में एक और सख्त कानून पर मुहर, ये बड़े फैसले भी हुए

धामी कैबिनेट में एक और सख्त कानून पर मुहर, ये बड़े फैसले भी हुए

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : धामी कैबिनट बैठक में 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गयी, जिसमें कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिली।  चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।चर्चा के बाद सहायक लेखाकार के पदों पर विभिन्न विभागों में वरिष्ठता अलग हो जाती है। अब ये वित्त विभाग के हिसाब से होंगे। ACT  के बनने से दंगाईयों व प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई और वसूली का प्रावधान किया जा रहा है। दंगे या आंदोलन में अगर नुकसान किया गया तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। अध्यादेश लागू होने के लिए राजभवन भेजा जाएगा। बैठक में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव लाया गया। ACT  में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जाएगा। जिससे निजी भूमि पर पेड़ कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं ...
लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आज लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस एक्ट के बनने से दंगाईयों औ प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी के साथ ही निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वसूली का प्रावधान भी जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव लाया जा सकता है। एक्ट में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में निजी भूमि के पेड़ों को कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी। कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी और आवास से संबंधित सेवा नियमावली के साथ ही अन्य बड़े प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं। ...
अलर्ट : एवलांच का खतरा, Danger level-4 में है उत्तरकाशी

अलर्ट : एवलांच का खतरा, Danger level-4 में है उत्तरकाशी

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी Danger level-4 में रखा गया है। जिलाधिकारी ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं। 1- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्र में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे। 2- हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें यात्रियों/वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये। 3-राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें। 4-NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। 5-समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधि...