Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : तैयार हो गया पहला मॉडल मदरसा, भगवान राम का चरित्र भी पढ़ेंगे बच्चे

उत्तराखंड : तैयार हो गया पहला मॉडल मदरसा, भगवान राम का चरित्र भी पढ़ेंगे बच्चे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में भगवान श्री राम का चरित्र पढ़ने को लेकर खूब बवाल हुआ था। इस फैसले पर पाकिस्तान तक में खूब बवाल हुआ। लेकिन, अब यह तय हो गया है कि पहला मॉडल अस्थाई राजधानी देहरादून में बनाया जाएगा। इस मदरसे में बच्चे भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में पढ़ेंगे।अल्पसंख्यक निदेशालय में वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। शादाब शम्स ने बताया कि राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से देहरादून में स्थित मुस्लिम कालोनी में बनेगा। शादाब शम्स ने बताया कि मॉडल मदरसा में NCERT का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे। इसमें भगवान राम का पाठ्यक्रम ...
उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।सवाल यह है कि आखिर मनीष खंडूड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? सवाल उठ रहै हैं क्या वो पार्टी भी छोड़ देंगे या फिर कांग्रेस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सच क्या है यह तभी पता चल पाएगा, जब मनीष खंडूड़ी खुद सच्चाई बताएंगे। ...
उत्तराखंड: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

उत्तराखंड: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयागः विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति पांच मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी। पंचमुखी डोली छह मई श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज प़चकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। ...
उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन, CM धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन, CM धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड हलचल
टनकपुर: टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। जिसका सीएम धामी ने प्रसन्नता व्यक्त कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में उन्होंने रेल मंत्री से इस संदर्भ में आग्रह किया था। जिस पर मंत्रालय की ओर से नई रेल के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। टनकपुर से देहरादून के लिए चलाई जाने वाली यह ट्रेन उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। ...
उत्तराखंड : पत्रकार की रिहाई के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

उत्तराखंड : पत्रकार की रिहाई के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी:  पत्रकार आशुतोष नेगी की रिहाई के लिए महिलाओं ने सड़क जाम कर दी। आशुतोष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने कि मांग को लेकर आज महिलाएं सड़क पर उतरी। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी के खिलाफ शासन मीडिया में भी लोगों का गुस्सा देखने को मिला। पत्रकार आशुतोष नेगी के खिलाफ अगरोड़ा निवासी राजेश सिंह राजा कोली ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता लंबे समय से आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस द्वारा एससी एसटी एक्ट मामले में आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की गई। जिस पर आशुतोष नेगी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि आशुतोष नेगी उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के परिजनों के साथ शुरू से ही खड़े थे। पत्रकार की गिरफ्...
उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी

उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड को 394 ग्राम विकास अधिकारी मिल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ग्राम्य विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करें। सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिल पाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिह...
लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

उत्तराखंड हलचल
कानपुर : इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से दो युवकों की दोस्ती हुई, नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों शादी के लिए सोचने लगे। एक इंदौर का फैशन डिजाइनर तो दूसरा कानपुर का कैफे संचालक। शादी की खातिर फैशन डिजाइनर ने 47 लाख रुपये खर्च कर अपना आपरेशन करवाया और युवती बन गया। इस बीच कैफे संचालक का मन बदला और वह शादी से मुकर गया।गुस्साए फैशन डिजाइनर ने मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख बदला लेने के लिए रविवार रात अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी के घर खड़ी कार फूंक दी। मंगलवार को दोनों पकड़े गए तो पूरी कहानी सामने आई। डीसीपी (पूर्वी कानपुर) श्रवण कुमार ने बताया कि इंदौर के 28 वर्षीय फैशन डिजाइनर की दोस्ती कानपुर स्थित श्याम नगर में रहने वाले कैफे संचालक वैभव शुक्ला से 2021 में इंस्टाग्राम चैट के जरिये हुई थी। वैभव ने शादी का व...
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर CM ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर CM ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित करने और यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी, एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने के साथ ही सड़कों को दुरस्त करने और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सीएम ने यात्रा काल के दौरान सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने और मौसम, आपदा, यात्रा से संबंधित फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया। सीएम ने कहा मौसम के पूर्वानुमान संबंधित जानकारी के लिए मैसेज अलर्ट की व्यवस्था की...
उत्तराखंड : पकड़ा गया देहरादून का खूंखार गुलदार, दो बच्चों को बना चुका था निवाला

उत्तराखंड : पकड़ा गया देहरादून का खूंखार गुलदार, दो बच्चों को बना चुका था निवाला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हुई है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। मुख्यम...
उत्तराखंड : जहां उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है : CM धामी

उत्तराखंड : जहां उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है : CM धामी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : बन्नू स्कूल में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने यहां कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।सीएम धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की निरीक्षण किया। सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं के आशीर्वाद से लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें मातृशक्ति की सहभागिता ना हो। बल्कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने रोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार देने का काम कर रही हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीब महिलाओं के बैंकों में खाते खुलवाए गए। उत्तराखंड मे...