Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों के साथ दिया इस्तीफा

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों के साथ दिया इस्तीफा

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों समेत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।  हरियाणा में आज नई सरकार का गठन हो सकता है। खट्टर के इस्तीफे के बाद नई सरकार शाम 5 बजे शपथ ले सकती है। इसके लिए राजभवन में तैयारी तेज हो गई है। चर्चा तेज है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ही दूसरी बार भी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि किसी नए चेहरे को सीएम पद मिल सकता है।कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर को बदला जाएगा और उनकी जगह नायब सैनी और संजय भाटिया में कोई एक सीएम बनाया जाएगा। दोनों गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद है। वहीं मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। बीजेपी और जेजेपी में दरार पड़ गई है। दुष्यंत चौटाला और अमित शाह की मुलाकात भी हुई थी। सीट बंटवारे को लेक...
उपलन के मुख्यालय भवन के लिये देहरादून में निशुल्क भूमि उपलब्ध करेगी सरकार : CM धामी

उपलन के मुख्यालय भवन के लिये देहरादून में निशुल्क भूमि उपलब्ध करेगी सरकार : CM धामी

उत्तराखंड हलचल
उपनल के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि। देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल- मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) के द्वारा 25000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने और पिछले 20 वर्षों में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिये उपनल ने एक संस्था के रूप में स्वयं को अपग्रेड करने का सराहनीय कार्य किया है। उपनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन मोड में काम करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने के लिये उन्होने शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने उपनल को देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल के रूप में पहचान बनने की सलाह दी। उन्होंने घोषणा की कि उपलन के मुख्यालय भवन के लिये देहरादून में निशुल्क भूमि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने इस भवन को पर्वतीय शैली मे...
उत्तराखंड : CM हेल्पलाइन की समीक्षा, सीएम धामी अधिकारियों को कड़े निर्देश

उत्तराखंड : CM हेल्पलाइन की समीक्षा, सीएम धामी अधिकारियों को कड़े निर्देश

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। सीएम ने कहा शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत रूप से फॉलोअप करें।बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीर्घकालीन, टेक्निकल समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़, समस्याओं के शीघ्र समाधान पर कार्य करें। सीएम धामी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक स्तर पर नियमित रुप से सीएम हेल्पलाइन 1905 के संबंध में बैठक लें। शासन एवं प्रशासन की जवाबदेही ज...
उत्तराखंड : मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को CM ने दिए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड : मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को CM ने दिए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न और सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25 कनिष्ठ सहायकों व उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति-पत्र दिए।मुख्यमंत्री धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की, कि वे अपने दायित्व का संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आप जितनी ईमानदारी, लगन और मेहनत से काम करेंगे, आपके आगे की राह उतनी ही सुगम और सरल होगी। मुख्यमंत्री धामी ने खेल नीति 2021 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत हमने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का जो वादा किया था, उसे हम आज धरातल पर उतरते हुए देख रहे हैं। सीएम धामी ने कहा...
उत्तराखंड : कैप्टन दीपक शर्मा ने अदन की खाड़ी में बचाई क्रू मेंबर्स की जान, मिसाइल से हुआ था हमला

उत्तराखंड : कैप्टन दीपक शर्मा ने अदन की खाड़ी में बचाई क्रू मेंबर्स की जान, मिसाइल से हुआ था हमला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देहरादून के लाल कैप्टन दीपक शर्मा ने क्रू मेंबर की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। अदन की खाड़ी में हाउती विद्रोहियों ने उनके मालवाहक जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया था।बारबाडोस का ध्वज लगे लाइबेरिया के इस जहाज पर सशस्त्र गार्डों समेत कुल 23 लोग सवार थे। मिसाइल हमले के कारण जहाज में आग लग गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। 23 सदस्यीय इस जहाज के कैप्टन भारतीय दीपक शर्मा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए घायल सदस्य को कंधों पर उठाकर उसे राहत नौका तक पहुंचाया। इसके अलावा चार अन्य घायलों को भी बचाव नौका तक पहुंचाया। इस बीच कैप्टन दीपक भी आग से झुलस गए, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को राहत नौका तक पहुंचाया। बाद में एक घायल की मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलने पर भारतीय युद्धपोत आइएनएस कोलकता ने इन सभी क्रू मेंबर्स को ब...
उत्तराखंड: यहां रात को हुआ भीषण अग्निकांड, पुलिस बूथ और 12 दुकानें जलकर राख

उत्तराखंड: यहां रात को हुआ भीषण अग्निकांड, पुलिस बूथ और 12 दुकानें जलकर राख

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी। पौड़ी जिले के सतपुली में देर रात को भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें एक पुलिस बूथ और 12 दुकानें जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार सतपुली चैराहे के पास रात करीब 8.15 बजे आग से पुलिस बूथ और 12 दुकानें पूरी तरह जल गई। सतपुली पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये दुकानें जली 1. दीपक पंवार पुत्र जमुना प्रसाद दुकान कॉस्मेटिक दुकान। 2. मनोज नैनवाल निवासी सतपुली, कॉस्मेटिक की दुकान। 3. युसूफ पुत्र यामिन, नाई की दुकान। 4. इरफान पुत्र मोहम्मद उमर, फल विक्रेता। 5. नईम पुत्र बाबू, फल विक्रेता। 6. मोहम्मद राजा पुत्र इमामुद्दीन, फल विक्रेता। 7. नईम पुत्र अब्दुल रशीद, हैंडलूम की दुकान। 8. राजेंद्र प्रसाद बौंठियाल, कापी-किताब की दुकान। 9. हसीब, फर्नीचर की दुकान। 10. दीपक डबराल पुत्र शालिग्राम, घड़ी की दुकान। 11. सशांक घिल्डियाल, टूर एंड ट्रैवल। 12. छोटू ...
उत्तराखंड : देश में लागू हुआ CAA, नोटिफिकेशन जारी

उत्तराखंड : देश में लागू हुआ CAA, नोटिफिकेशन जारी

देश—विदेश
नई दिल्ली : चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में आज केंद्र सरकार ने देश में नागरिकता संसोधन कानून CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल जाएगी।CAA के तहत अब मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल भी तैयार किया है। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले रे अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। इसके लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विस्थापित अल्पसंख्यकों को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि साल 2019 में नरेंद्र मोदी की अगु...
1455 पदों पर निकली भर्ती, कल से आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

1455 पदों पर निकली भर्ती, कल से आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी :  चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी के रिक्त 1455 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है.   
कैबिनेट बैठक में 10 बड़े फैसले, शिक्षक भर्ती के लिए बदला नियम

कैबिनेट बैठक में 10 बड़े फैसले, शिक्षक भर्ती के लिए बदला नियम

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद 10 फैसलों पर मुहर लगाई गई। ये है कैबिनेट के फैसलेअटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलसिस सेंटर पर 100% प्रतिपूर्ति सरकार देगी वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 630 करोड़ का होगा वर्कफोर्स डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट। कैबिनेट की मंजूरी। पहले 450 करोड़ था। आईटीआई समेत तमाम काम होने से लखवाड़ परियोजना के तहत विस्थापन नीति को मंजूरी। उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी। यू्आईडीबी संचालित करेगा। 2030 तक कि नीति है। निवेश की न्यूनतम सीमा अलग अलग रखी गई है। सब्सिडी की सीमा कुल निवेश का 25% या 100 करोड़ होगी। राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान देहरादून और अल्मोड़ा की सेवा नियमावली को मंजूरी। गढ़ी नेगी क्षेत्र काशीपुर को नगर पंचायत बनाया।...
टिहरी लोकसभा सीट पर क्या दीपक बिजल्वाण पर दांव लगाएगी कांग्रेस?

टिहरी लोकसभा सीट पर क्या दीपक बिजल्वाण पर दांव लगाएगी कांग्रेस?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस से वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद से ही कांग्रेस किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी हुई थी। कांग्रेस एक युवा और अनुभवी विकल्प को टिहरी सीट पर आजमाना चाहती है। सूत्रों की मानें तो दीपक बिजल्वाण का नाम इस विकल्प के रूप में मजबूती से उभरा है। कांग्रेस उन पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो जहां टिहरी लोकसभा सीट पर एक नए चेहरे को मौका मिलेगा। वहीं, राजनीति में यह कदम दीपक का कद बड़ा करने वाला भी होगा। दीपक बिजल्वाण मौजूदा वक्त में उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दीपक सबसे कम उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बने और मुकाम हासिल किया। छात्र संघ अध्यक्ष पद से जिला पंचायत की कुर्सी तक पहुंचने के लिए राजनीतिक कौशल की जरूरत होती है। यह राजनीतिक कौशल दीपक को विरासत में मिला है। उनके पिता राज्य आंदोलनकारी रहे। राज्य आंदोल...