उत्तराखंड : बोले CM योगी, देवभूमि के लोगों से संवाद आत्म साक्षात्कार जैसा
उत्तराखंड : बोले CM योगी, देवभूमि के लोगों से संवाद आत्म साक्षात्कार जैसाउत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ ही किया। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे।
पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में सीएम योगी ने आज जनसभा की। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ...









