Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल
डांग, स्यूंसाल गांव में बादल फटने से भारी तबाही, किंवाड़ी, जैंती, डडोली गांव में खेत, पुल बहेभीम सिंह रावत, चौथान, पौड़ी गढ़वाल31 जुलाई 2024 की शाम पांच बजे से आठ बजे तक अतिवृष्टि से चौथान क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गनीमत है कि अतिवृष्टि से कोई जन हानि नहीं हुई है परंतु निजी एवं सार्वजनिक सम्पति को खासा नुकसान हुआ है. क्षेत्र को थलीसैंण-नागचुला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे  यातायात पूरी तरह बाधित है. इस बीच चौथान पट्टी के डांग और स्यूंसाल गांव में दो जगह बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है. देर शाम सात बजे बादल फटने से डांग गांव के दो गदेरों में उफान आ गया और गांव दोनों तरह से बाढ़ से घिर गया. जिससे आधा दर्जन के करीब घरों में मलबा भर गया. एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और ग्रामीणों को रात को गांव के स्कूल में शरण लेनी पड़ी. ...
सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
टीबी उन्मूलन के सभी 6 सूचकांकों पर खरी उतरी ग्राम पंचायतें कहा, दवा और हौंसलों ने जीती जंग, अब टीबी मुक्त प्रदेश की बारी देहरादून. प्रदेश की 1424 ग्राम पंचायत क्षयरोग (टीबी) से मुक्त हो गई है. भारत सरकार ने टीबी मुक्त पंचायत गतिविधि के अंतर्गत प्रमाणित करते हुये इन सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है. यह राज्य के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के चलते प्राप्त की गई. अब प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करना है जिसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में अग्रसर है. दवा और हौंसलों के दम पर क्षयरोग को मात देने में सफलता मिल रही है. डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय उ...
पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

देहरादून
योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं. इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया. उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधनों का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ नवाचार की दिशा में विशेष ध्यान दिया ...
राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना : डॉ. धन सिंह रावत

राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
पीजीआई इंडिकेटर्स में सुधार के लिये नामित होंगे नोडल अधिकारी देहरादून. नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत सूबे में रह रहे श्रमिकों के बच्चों शिक्षा-दिशा के दृष्टिगत प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की जायेगी. राष्ट्रीय फलक पर शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बेहतर आंकलन हेतु परफॉरमेंस ग्रेड इंडिकेटर्स (पीजीआई) में सुधार हेतु निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किये जायेंगे. प्रत्येक जनपद मुख्यालय में बेसहारा, निर्धन व असहाय बच्चों के लिये नेता जी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की स्थापना होगी. सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें उन्होंने प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओें एवं औद्यौगिक क्षेत्रों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिये परियोजना बाहुल्य...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने जनपद टिहरी के आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में पीडितों का जाना हाल चाल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने जनपद टिहरी के आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में पीडितों का जाना हाल चाल

टिहरी गढ़वाल
तिनगढ़ गांव एवं बूढ़ाकेदार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुनी पीडितो की समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार का आपदाग्रस्त तिनगढ गॉव एवं बूढाकेदार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होने अस्थाई राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में आपदा प्रभावितों और अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपदा पीडितों के प्रति संवेदनशील है तथा निरन्तर राहत कार्यों की जानकारी ले रहे है. आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद के निर्देश मुख्यमंत्री जी ने दिए है आपदा पीडितों की मदद में पैसों की कमी आड़े न आने दी जाए इसके भी सख्त निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये है. आयुक्त गढवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बूढ़ाकेदार में बालगंगा एवं धर्म गंगा के किनारे क्षतिग्रस्त ...
प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए का रखा जाए लक्ष्य : मुख्यमंत्री

प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए का रखा जाए लक्ष्य : मुख्यमंत्री

चम्‍पावत
आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि चंपावत में कोका-कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (आईडीएचटी) प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं. गोरलचोड़ निकट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “उन्नति एप्पल परियोजना“ इस बात का शानदार उदाहरण है कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है. इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का परिणाम है. इस परियोजना से प्रदेश में सेब के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है. इस परियोजना से चंपावत में सेब की खेती करने वाले किसानों में आए सकारात्मक बदलावों के प...
आपदा प्रभावित गांवों के लोगों को अस्थाई शिविर में किया गया सिफ्ट

आपदा प्रभावित गांवों के लोगों को अस्थाई शिविर में किया गया सिफ्ट

टिहरी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ा केदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए. इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था करने तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश दिए है. जिलाधिकारी ने बताया कि बालगंगा क्षेत्र तोली गांव में 02 जनहानि हुई, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख के राहत राशि के चेक तथा आवास क्षति का 01 लाख 35 हजार रुपए का चेक कल ही तत्काल ...
कांग्रेस की बैठक में कॉरिडोर मसले पर आंदोलन करने का फैसला

कांग्रेस की बैठक में कॉरिडोर मसले पर आंदोलन करने का फैसला

हरिद्वार
9 अगस्त से 14 अगस्त तक रोज होगा जन सम्पर्क हरिद्वार. कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व में आहूत बैठक में कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन भी थामा. इस अवसर पर बोलते हुए महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर के हित में कांग्रेस आंदोलन करती रही हैं और कॉरिडोर मामले पर खुल कर अंतिम क्षण तक आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार लोगो को डरा कर इस मसले पर व्यापारियों को शांत करना चाहती हैं लेकिन गाँधी की कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पहले भी सरकार को झुकाने काम हमने मिलकर किया हैं यह आंदोलन भी हम शहर के हित में अंतिम समय तक करेंगे. शर्मा जी ने कहा कि जनसहयोग से हम यह लक्ष्य पूरा करेंगे. प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि कांग्रेस परिवार 9 अगस्त से 14 अगस्त तक दक्ष मंदिर, कनखल से हर की पौड़ी तक रोज पदयात्रा कर...
योग गुरु नवदीप जोशी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

योग गुरु नवदीप जोशी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
योगगुरु नवदीप जोशी को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने के लिए  मोनाड विश्वविधालय, हापुड़ उत्तर प्रदेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मोनड विश्वविधालय के प्रतिकुलाधिपति प्रो. एन. के. सिंह एवम कुलपति एम. जावेद के कर कमलों द्वारा दिया गया. योग गुरु नवदीप योग शिक्षाविद के रूप में अनेक पुरूस्कार प्राप्त अंतराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त योग गुरु हैं. योग गुरु नवदीप 24 वर्षो से योग विधा एवम प्राकृतिक चिकित्सा को वैज्ञानिकों, अध्यापकों, कॉरपोरेट, अध्यापकों, दिव्यांगों, पुलिस,  सैनिकों एवम विद्यार्थियों को नादयोग ध्यान की अन्तर्राष्ट्रीय एवम राष्ट्रिय  सेमिनार एवम कार्यशाला में प्रशिक्षण दे चुके हैं .योग के प्रचार प्रसार के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र एवम अनेक पत्रिकाओं में इनके विचारों से जनमानस को शारीरिक,मानसिक एवम सामाजिक स्वास्थ्य प्रबंधन की प्रेरणा मिली है. इनके सं...
अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि

अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली के रामकृष्ण पुरम सेक्टर-3 मार्केट में स्वतंत्रता सेनानी और 84 दिन तक देश की आजादी के लिए भूख हड़ताल करने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ये रही कि श्रीदेव सुमन जी पर चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने भंडारे की भी समुचित व्यवस्था की थी,जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद लिया. भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्वतीय लोकविकास समिति के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली थे. अपने संबोधन में श्री पैन्यूली ने कहा कि हमें अपने इतिहास नायकों का स्मरण करना चाहिए,यह देखकर आनंद की अनुभूति हो रही है कि भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने सुमन जी को न केवल अपने कार्यक्रम से ही जोड़ा है बल्कि इसमें भंडारे को जोड़कर आमजन को ठोस इतिहास से जोड़ने का का...