Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
मसूरी गोलीकांड : इतिहास का वह काला दिन!

मसूरी गोलीकांड : इतिहास का वह काला दिन!

देहरादून
डॉ हरीश चन्द्र अन्डोलाआज मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी है. दो सितंबर का दिन आज भी मसूरीवासियों की धड़कनें तेज कर देता है. आंदोलन की अलख जगाने के लिए पुरुषों के साथ महिलायें भी राज्य आंदोलन में कूद पड़ी. राज्य आंदोलन के इतिहास के पन्नों में दो सितंबर 1994 का दिन बहुत ही खास है. ये वो दिन है जिसे याद कर आज भी लोगों के शरीर में सिहरन-सी दौड़ जाती है. 1994 में उत्तराखंड राज्य के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहा था. खटीमा गोलीकांड के अगले ही दिन 2 सितम्बर, 1994 को मसूरी गोलीकांड हुआ था. खटीमा की घटना के विरोध में मसूरी में मौन जुलूस निकाल रहे राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस और पीएसी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. ऐसे में फायरिंग के कारण शांत रहने वाले मसूरी की आबोहवा में बारूद की गंध फैल गई थी. उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मसूरी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता ह...
स्थानीय समुदायों को रोजगार और कौशल प्रदान करने की श्रेणी में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड को मिला सिल्वर अवॉर्ड

स्थानीय समुदायों को रोजगार और कौशल प्रदान करने की श्रेणी में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड को मिला सिल्वर अवॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली में आयोजित आईसीआरटी इंडिया और उपमहाद्वीप पुरस्कार 2024 में उत्तराखण्ड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया. इस वर्ष के आईसीआरटी इंडिया और उपमहाद्वीप पुरस्कार 2024 के संस्करण में स्थानीय समुदायों को रोजगार और कौशल प्रदान करने की श्रेणी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड को सिल्वर अवॉर्ड दिया गया जिसे उत्तराखण्ड सरकार में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज से यह पुरस्कार उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चन्द ने प्राप्त किया. द आईसीआरटी इंडिया एण्ड द सबकॉन्टिनेंट अवॉर्ड्स 2024 को सम्बोधित करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज इस अद्भुत समारोह में, मैं आपको उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की एक महत्वपूर्ण पहल के बारे में जानकारी देना चाहता हूँ. इस बोर्ड का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम अब तीर्थयात्रा मार्ग के सबसे दूरदराज़ इलाकों तक प...
प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना के साथ मुख्यमंत्री ने लिया श्री कांगुड़ा नागराज का आशीर्वाद

प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना के साथ मुख्यमंत्री ने लिया श्री कांगुड़ा नागराज का आशीर्वाद

टिहरी गढ़वाल
श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया. नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की. उन्होंने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी बार आने का उन्हें सौभाग्य मिला है. कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने हेतु की गई घोषणा जल्द ही पूरी होगी. इस हेत...
उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का एवरेस्ट अभियान दल के लिए हुआ चयन

उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का एवरेस्ट अभियान दल के लिए हुआ चयन

उत्तरकाशी
पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का चयन एनसीसी (NCC) एवरेस्ट (Mount Everest) एक्सपीडिशन हेतु हुआ है. राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन लोकेन्द्र परमार ने बताया कि कैडेट सचिन कुमार, कीर्ति इंटर कॉलेज मे इंटर कक्षा मे पढ़ रहा है और 3 यू के बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी की 1/3 सीनियर डिवीज़न कम्पनी  राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज मे सेकंड ईयर का कैडेट है एनसीसी द्वारा जुलाई माह में अखिल भारतीय स्तर पर एवरेस्ट अभियान दल हेतु चयन किया गया जिसमे पहले बटालियन स्तर पर फिर देहरादून ग्रुप स्तर और फिर उत्तराखण्ड स्तर पर चयन के उपरांत डी जी एनसीसी दिल्ली में अंतिम स्तर सलेक्शन टेस्ट में कीर्ति इंटर कॉलेज के कैडेट सचिन का चयन हुआ.ए एन ओ कैप्टेन परमार ने बताया की एनसीसी में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंड,वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि सै...
आपदा प्रभावितों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

आपदा प्रभावितों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों तथा रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराये जाने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों एवं वीडिया क्रांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को वरूणावत भूस्खलन क्षेत्र के तकनीकि अध्यनन् के लिए आई.आई.टी रूड़की एवं टी.एच.डी.सी. से सहयोग के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में पूर्व में हुए अध्ययनों का भी संज्ञान लिया जाए ताकि लैंडस्लाइड जोन के उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो. उन्होंने जानकीचट्टी के आसपास के क्षेत्रों के उप...
पेरिस ओलंपिक 2024 : प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दिए 50-50 लाख 

पेरिस ओलंपिक 2024 : प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दिए 50-50 लाख 

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर  के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाड़ियों ( लक्ष्य सेन,  परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50-50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये. इस अवसर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया. कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लाचं किया गया है. उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 (1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम स...
योगी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी

योगी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा 51.1 फीसद लोगों ने लगाई मुहर देहरादून. देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है. मुख्यमंत्री धामी के देशभर में नजीर बने कड़े और बड़े फैसलों और राज्य के विकास को लेकर लिए गए नीति निर्णयों से अलग छवि उभरी है. खासकर मातृशक्ति और युवा वर्ग में राज्य के हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी खासे चहेते हैं. देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सीएम योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर पोल कराया. इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर 51.1 फीसद जनता ने पोल कर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर मुहर लगाई है. जबकि पोल के दौ...
टाटा ग्रुप में नौकरी: उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों के लिए वेकैंसी!

टाटा ग्रुप में नौकरी: उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों के लिए वेकैंसी!

देहरादून
मुख्यमंत्री का लगातार रोज़गार सृजन पर है ज़ोर, उनके प्रयासों का दिख रहा असर उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में, राज्य के नियोजन विभाग को देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें टाटा ने अपने कर्नाटका स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जॉब वेकैंसी निकाने जाने की जानकारी दी है. जल्द ही टाटा समूह इन कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में नियुक्त प्रक्रिया प्रारंभ करेगा. राज्य की पुष्कर धामी सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है. राज्य  के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किये जा रहे हैं. युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. अब टाटा समूह की...
पुरोला : अपनी ही बातों में उलझते नजर आ रहे ​हैं विधायक दुर्गेश्वर लाल!

पुरोला : अपनी ही बातों में उलझते नजर आ रहे ​हैं विधायक दुर्गेश्वर लाल!

देहरादून
देहरादून: पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दुर्गेश्वर लाल अक्सर विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं. इस बार भी चर्चा का कारण विवाद ही है. दरअसल, पुरोला विधायक से मिलने मोरी ब्लॉक के बेगल गांव के दो युवाओं ने जल जीवन मिशन में घोटाले की शिकायत की थी. इस संबंध में वह विधायक से मिलना चाह रहे थे. विधायक ने उनको मिलने बुलाया और उसके बाद से ही यह पूरा पूरा विवाद शुरू हुआ.ऐसे बिगड़ा मामला विधायक उनसे शांति से भी बात कर सकते थे, लेकिन वो उनको नशेड़ी कहने लगे. यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया. विधायक के साथ दोनों करीब 40-45 मिनट साथ रहे होंगे. इस दौरान दोनों विधायक को नशेड़ी क्यों नजर नहीं आए. पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल कुलदीप और अतुल पर आरोप लगा रहे हैं कि वह दोनों प्लान बनाकर उनको मारने आए थे. साथ ही उनका यह भी कहना है कि उनके बच्चों को और उनको इनसे जान का खतरा ...
निर्मल की निर्मलता और कर्म सिंह की कर्मकता ने धर्मावाला को बनाया बागवानी का धाम

निर्मल की निर्मलता और कर्म सिंह की कर्मकता ने धर्मावाला को बनाया बागवानी का धाम

देहरादून
जौनसार के निर्मल तोमर के झोली में एक और राष्ट्रीय पुरस्कारभारत चौहान देहरादून से जब आप शिमला बाईपास होते हुए स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन अस्पताल धर्मावाला पहुंचेंगे, तो वहां से पांवटा रोड पर 1 किलोमीटर आगे चलकर दाहिने हाथ की तरफ एक 'निर्मल नर्सरी' का बोर्ड लगा हुआ है. 50 कदम चलने के बाद लगभग 15 बीघे में विभिन्न प्रजातियों वाले पौधों की नर्सरी आपको देखने को मिलेगी. जिसकी खास बात यह है कि आम और बाँज के वृक्ष साथ-साथ दिखाई पड़ते हैं. इस लेख में कर्म सिंह और निर्मल दो नाम आए हैं. यह दोनों ही पिता- पुत्र हैं. कर्म सिंह जी उद्यान विभाग उत्तराखंड से 2003 में सेवानिवृत हो चुके हैं. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बागवानी ही बना लिया. इसके लिए उन्होंने पहले ही धर्मावाला में 20 बीघा जमीन खरीद कर बागवानी का काम शुरू कर दिया था. बेटे निर्मल को पढ़ा- लिखा कर उन्हें भी बागवानी क...