Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक

नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक

चमोली
गोपेश्वर. आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें यात्रा के सुचारू एवं सुगम संचालन को लेकर चर्चा की गयी इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा व जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर औचित्य के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. कहा कि जो भी प्रस्ताव बनाएं उसकी एक प्रति संबंधित विधायकों को भी अवश्य उपलब्ध कराएं. साथ ही उन्होंने पड़ावों के अनुसार कार्ययेाजना बनाने के निर्देश दिए. यात्रा पड़ाव पर पड़ने वाले सड़क मार्ग, पैदल मार्ग, पार्किंग के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के उपचारात्मक कार्य आपदा मद से कराने के निर्देश दिए. वहीं करेड़ा...
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरोदीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं. एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर आज जैसे ही मूल कैडर ज्वाइन किया, उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी दे दी गई. दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया. बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं.आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी सेठ वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे.  एकाए...
सामाजिक संस्था ‘उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान’ का सातवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

सामाजिक संस्था ‘उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान’ का सातवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैंनई दिल्ली. 24 नवम्बर को आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन सभागार में नि:स्वार्थ सेवाभाव, सद्भाव, सहयोग तथा संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मानवीय जन सेवाओ के बल निरंतर ख्याति के शिखर पर अग्रसर सामाजिक संस्था 'उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान' द्वारा सातवां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया. स्थापना दिवस के इस पुनीत अवसर पर वर्ष 2024 के पंच विभूति सम्मान तथा उत्तराखंड गौरव सम्मान मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों प्रदान किए गए. उत्तराखंड के लोकगीतों व नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां संस्थान से जुडे सैकड़ों सेवा मित्रों, दिल्ली एनसीआर की अनेकों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रबुद्ध समाजसेवियों, संस्कृति कर्मियों, व्यवसाइयों तथा पत्रकारों की उपस्थिति में मंचित किए गए. स्थापना दिवस समारोह से पूर्व आईटीओ स्थित प्रेस एरिया में म...
गंगा, नदी नहीं मां है और हमारी संस्कृति है : पद्मश्री उमाशंकर पांडेय

गंगा, नदी नहीं मां है और हमारी संस्कृति है : पद्मश्री उमाशंकर पांडेय

दिल्ली-एनसीआर
जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मौसम का मिजाज. प्रेरणा विमर्श 2024 के पंच परिवर्तन के पांच सूत्रों पर हुआ मंथनहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीनोएडा. प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तत्वावधान में नोएडा के सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 'प्रेरणा विमर्श 2024' के अंतर्गत पंच परिवर्तन के पांच सूत्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर देश के मूर्धन्य लेखकों, विचारकों और विद्वानों ने चर्चा कर जलवायु परिवर्तन से प्रभावित वैश्विक पर्यावरण, संस्कारों की कमी से बिखरते कुटुंब और समाज में जाति धर्म के भेदभाव को दूर करने को समरसता के भाव को लेकर वक्ताओं ने विचार रख समस्याओं पर चिंतन और उनके समाधान रखे.कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पर्यावरण विषय "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्या" पर मंथन करते हुए मुख्य अतिथि पर्यावरणविद और जल योद्धा उमाशंकर पांडेय...
जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

देहरादून
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर जनता के लिए खोलने की तैयारी शुरू. राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून पहुंचकर की उच्च स्तरीय बैठक देहरादून. देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है. परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए शनिवार को आशिया...
घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति भी हो  सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति भी हो  सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की. कहा, जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं देहरादून. बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा अगले एक महीने के अंदर ऐसे स्थान जहां पानी न पहुंच रहा हो, वहां पानी की व्यवस्था हेतु डी.पी.आर बनाकार योजना पर कार्य करें. मुख्यमंत्री ने एक महीने के अंदर प्रदेश भर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नलों के सत्यापन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा ऐसे सभी घरों को चन्हित किया जाए जहां किसी भी कारण से नल लगने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे स्थानों की जिओ टैगिंग के साथ पानी की आपूर्ति न होने के कारणों को भी स्पष्ट कर शासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि य...
यात्रा आउटलेट्स के जरिए महिला समूहों ने कमाएं ₹91.75 लाख!

यात्रा आउटलेट्स के जरिए महिला समूहों ने कमाएं ₹91.75 लाख!

देहरादून
यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार, 110 'यात्रा आउटलेट्स' के जरिए इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक ₹91.75 लाख की बिक्री हुई देहरादून. चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी का आधार बनते जा रहे हैं. इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर माह तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख की बिक्री करते हुए, ₹29.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक में सुधार के लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर 110 'यात्रा आउटलेट्स' स्थापित किए गए हैं. जो स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उप...
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आज फिर से रू. दो करोड़ अस्सी लाख की धनराशि देने का निर्णयनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीजिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए आज फिर से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 12 कलस्टरों का प्रथम चरण हेतु चिन्हीकरण करते हुए खनिज न्यास की मद से इन विद्यालयों हेतु बसों की व्यवस्था के लिए कुल रू. दो करोड़ चालीस लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का निश्चय किया गया है. इसके साथ ही न्यास से उप जिला चिकित्सालय पुरोला में आईसीयू हेतु आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के लिए भी रू. चालीस लाख की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. जिला मुख्यालय पर आज संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते ...
आम लोगों की भलाई के लिए हो शिक्षा का उपयोग : डॉ. मोहन भागवत

आम लोगों की भलाई के लिए हो शिक्षा का उपयोग : डॉ. मोहन भागवत

पिथौरागढ़
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे आरएसएस प्रमुख डॉ.मोहन भागवत, परम्परागत रीति रिवाज से ​हुआ स्वागत हिमांतर ब्यूरो, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मुआनी पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय के नव निर्मित भवन को रविवार को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. इस लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ.भागवत ने एक चंदन का पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया. इस अवसर पर सीमांत जनजाति समुदाय ने डॉ.भागवत का परम्परागत रीति रिवाज से स्वागत किया. इस मौके पर डॉ.भागवत का विद्यालय परिसर में पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी,विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्याम अग्रवाल ने स्वागत किया. सरसंघचालक डॉ.भागवत ने परिसर में चंदन का पौधा रोपित कर हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर श्री कोश्यारी ने कहा ड...
ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह

ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने ऋषिकेश. प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है. ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन कर नगर निकायों के सामने उदाहरण पेश किया है. नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को ना सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है. तीर्थनगरी के साथ ही राफ्टिंग- कैम्पिंग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालुओं और पयर्टकों की भीड़ भाड़ लगी रहती है. इस कारण यहां प्लास्टिक कूड़ा का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण काम है. नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने सबसे पहले आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की, प्लास्टिक बैंक के बॉक्स बनाने के लिए पुरानी प...