
संस्कृत भाषा में शपथ लेंगे दिल्ली की मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायक!
दिल्ली की मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों से संस्कृत भाषा में शपथ लेने का आग्रह
नई दिल्ली. संसदीय संस्कृत परिषद ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में श्रीमती रेखा गुप्ता के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे दिल्लीवासियों की विजय बताया है.
संसदीय संस्कृत परिषद के अध्यक्ष और डॉ. गोस्वामी गिरधारी लाल प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान,दिल्ली सरकार के निदेशक डॉ. जीतराम भट्ट ने कहा कि अब देश की राजधानी विकसित होने के साथ ही पुनः देश की विविध भाषाओं और लोक संस्कृति संवर्धन की साक्षी बनेगी. हमारा आग्रह रहेगा कि मुख्यमंत्री जी,उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और विधायक संस्कृत भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ लें.संस्कृत आयाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री लाल बहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के डीन प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली में ढ़ाई दशक पूर्व जो संस्कृतमय वातावर...









