Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है.  इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया. सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया. दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है. दल के सदस्यों में श्री कमल किशोर,...
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

पौड़ी गढ़वाल
मासौं गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कहा, अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे गढ़वाली पौड़ी गढ़वाल. 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे. जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का वन्दन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह इन दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव-गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देश के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का है. डॉ रावत ने बताया कि इस अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वह आज पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृ...
शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, यात्रा अवकाश स्वीकृत

शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, यात्रा अवकाश स्वीकृत

देहरादून
शिक्षकों एवं कार्मिकों को अब पूर्व की भांति मिलेगा अवकाश का लाभ, शिक्षक संगठनों ने जताया शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार देहरादून. सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों की यात्रा अवकाश की वर्षों पुरानी मांग स्वीकृत कर दी गई है. इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है. जिसमें शिक्षकों एवं कार्मिकों को पूर्व की भांति वर्ष में एक बार यात्रा अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है. यात्रा अवकाश स्वीकृत होने पर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया और उनकी इस पहल की जमकर तारीफ की. विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि यात्रा अवकाश का नियम पहले से था, लेकिन किसी कारणवश इसका लाभ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नहीं मिल रहा था. उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा मंत...
ITBP : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’

ITBP : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’

देहरादून
23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा प्रभात फेरी के साथ किया गया रैली का आयोजन देहरादून. श्री रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के मार्गदर्शन में सीमाद्वार कैंप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गईं. इस अवसर पर श्री मनू महाराज, उप महानिरीक्षक, भा०पु०से क्षे.मु. देहरादून, श्री पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23वीं वाहिनी, श्री भानुप्रताप सिंह, सेनानी स्टाफ, क्षे०मु०, देहरादून, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, हावा सदस्याएँ, बच्चे, शहीदों के परिवारजन, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहे. इस अवसर पर श्री रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मनाने का उददेश्य है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है.उन्होंने बताया कि आजादी...
विभाजन की विभीषिका : देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता- मुख्यमंत्री

विभाजन की विभीषिका : देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता- मुख्यमंत्री

उधमसिंह नगर
ऊधमसिंह नगर में बंग भवन के नाम से बनाया जायेगा सामुदायिक भवन रूद्रपुर. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर स्थित एक होटल में अयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने ऊधमसिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन नाम से एक सामुदायिक भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा. बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखंड में भी एससी का दर्जा म...
मेरी माटी मेरा देश : जसवंतगढ़ से मिट्टी लाकर पहुंचाएंगे वीरोंखाल : डॉ धन सिंह रावत

मेरी माटी मेरा देश : जसवंतगढ़ से मिट्टी लाकर पहुंचाएंगे वीरोंखाल : डॉ धन सिंह रावत

पिथौरागढ़
वाडयूं-दुनाव गांव पहुँचकर शहीद जसवंत सिंह रावत का किया वंदन, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रिखणीखाल में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि देहरादून/पौड़ी गढ़वाल. 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को धार देते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक् में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा डॉ. रावत ने  वाडयूं-दुनाव गांव पहुँचकर चीन युद्ध के रणबांकुरे शहीद जसवंत सिंह रावत  को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ऐलान किया कि वह अरुणांचल प्रदेश जाकर जसवंतगढ़ से मिट्टी लेकर वीरोंखाल पहुंचाएंगे.  इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को याद रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है. इसीलिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज पूरा देश भारत माता के अमर बलिदानियों को याद कर रहा है.आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चलाये जा रहे “मेरी मा...
शख्सियत : रंग लाई ‘साधना’ की साधना

शख्सियत : रंग लाई ‘साधना’ की साधना

उत्तरकाशी
आशिता डोभाल देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में एक खूबसूरत राज्य तो है ही साथ सदियों से ये पर्वतीय राज्य समय-समय पर ऋषि मनिसियों, वीर बालाओं, विरांगनाओं की जन्मभूमि और कर्मभूमि भी रही है. बात चाहे गौरा देवी की करें या तीलू रौतेली की, महारानी कर्णावती की या बसंती बिष्ट की या किसी भी साधारण-सी दिखने वाली गांव की थाती-माटी से जुड़ी महिला की. उसके संघर्षों की दास्तां अपने आप में एक अनूठी मिसाल कायम करती हुई कहानी-सी लगेगी और उस कहानी के पात्र लिखते-लिखते आप महसूस करेंगे कि पहाड़ में जीवन कितना कठिन और दुश्वार रहा होगा. परिस्थितियां चाहे कैसी भी रही हों, पहाड़ की नारी ने इन संघर्षों और कठिनाइयों को सहर्ष स्वीकार किया और उन से पार पाकर देश ही नहीं विश्व पटल पर भी अपना नाम ऊंचा किया. सीमांत जनपद उत्तरकाशी आज भी विषम भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रहा है, जबकि हम आज 21वीं सदी में जी रहे है पर हमारे कई गा...
मेरी माटी मेरा देश : देश के प्रथम सीडीएस अमर शहीद विपिन रावत के गांव ‘सैंण’ पहुंचे कैबिनेट मंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि

मेरी माटी मेरा देश : देश के प्रथम सीडीएस अमर शहीद विपिन रावत के गांव ‘सैंण’ पहुंचे कैबिनेट मंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि

पौड़ी गढ़वाल
आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः डा धन सिंह रावत देहरादून/पौड़ी. झमाझम बरसात के बीच प्रदेश के कैबिनट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के अंतर्गत आने वाले सैंण गांव पहुंचे. वहां उन्होंने अमर शहीद जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की. मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के प्रथम सीडीएस के घर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जनरल रावत के बलिदान को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा. उनकी देशभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों के घर जाकर उनका वंदन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है. अमर शहीदों ने देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान किया उनके गांव की मिट्टी तक का पूरा देश ऋणी हैं.डा. र...
नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 75वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 75वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देहरादून
मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज हैं पुस्तक में सामिल देहरादून. मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमारा लोकनायक पुस्तक का विमोचन भी किया. पुस्तक में मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज सामिल हैं. मुख्यमंत्री ने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को विश्व को अलोकित करने वाली पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु की कामना की. उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि वीर भूमि भी है. हमारा इतिहास वीरों की वीरता से भरा है. हमारे वीरों की वीरता का वर्णन लिखित रूप में कम तथा श्रुति परम्परा में ज्यादा रहा है. हमारा ...
उत्तरकाशी : तीन महीने से लापता ‘अनिता’ का नहीं लगा कोई सुराग

उत्तरकाशी : तीन महीने से लापता ‘अनिता’ का नहीं लगा कोई सुराग

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीउतरकाशी जिला मुख्यालय के निकट  निरोकोट गाँव से 21जून से  लापता 22 वर्षीय अनिता का तीन महीने बाद भी पुलिस कोई पता नही लगा पायी है. बताते चलें  कि  बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली ‘अनिता’  21 जून से लापता है. 21 जून को सुबह दस बजे गाँव से मात्र आधा किमी दूर घास के लिए जंगल गयी अनिता शाम तक घर नही लौटी. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गयी, परिजनों द्वारा 23 जून को अनिता की गुमशुदगी के बारे में थाना कोतवाली उतरकाशी में एफआईआर भी दर्ज करवाई गयी, लेकिन अब तक लापता युवती  के संबंध में कोई सूचना नहीं है. युवती के पिता भगवान सिंह गुंसाई ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ उसे जगह -जगह ढूंढ रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा भी किसी तरह की कोई सूचना नही मिली है कि पुलिस ने उनकी बेटी को ढूंढने का क्या प्रयास किया है? युवती के पिता ने पुलिस-प्रशासन और सरकार से उनकी जवान बेटी को ढ...