
SC, ST और OBC के लिए बड़ी खबर, अब इन नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण!
हाल ही में बिहार में हुई जातीय गणना का साइड इफेक्ट नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में एक रिट याचिका के जवाब में कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिससे कॉट्रैक्ट वाली नौकरियों में भी आरक्षण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही सरकार आधिकारिक फैसला भी ले सकती है। ऐसे में आरक्षण कोे लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने यह दांव चला है।
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ पार्टी BJP ने बड़ा दांव खेला है। अब सरकारी मंत्रालयों और विभागों में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण दिया जाएगा। यह फैसला जातीय जनगणना कराने की हो रही मांग के बीच आया है।
रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने आरक्षण की मांग करने वाली एक रिट याचिका का जवाब देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकारी विभागों में ...









