Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने ‘शिक्षक दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘आंखों के वरदान’ से दिया नेत्रदान का संदेश, नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘आंखों के वरदान’ से दिया नेत्रदान का संदेश, नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम

उत्तराखंड हलचल
मडिकल छात्र-छात्राओं ने समाज में नेत्रदान की अलख जगाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान जनजागरुकता अभियान चलाया गया। 38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितम्बर 2023) के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान हेतु कई जनजागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किए गए। मंगलवार को एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के छात्र-छात्राओं ने आंखों के वरदान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान की मार्मिक अपील की। नुक्कड़ नाटक को मरीजों, तीमारदारों, डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व आम जनता ने बहुत चाव के साथ देखा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत ...
उत्तराखंड: UKSSSC में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, जल्द जारी होने वाला है कैलेंडर, बनाए रखें नजर

उत्तराखंड: UKSSSC में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, जल्द जारी होने वाला है कैलेंडर, बनाए रखें नजर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर आने वाली है। UKSSSC स्नातक स्तर की पांच भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इनका कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इन भर्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। कुलमिलाकर अगर आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो और अधिक मेहनत करना शुरू कर दीजिए। वर्तमान दौर कंपिटीशन का दौर है। एक-एक नंबर का अंतर भी मायने रखता है। ऐसे में जो ज्यादा मेहनत करेगा और मेरिट में आएगा, उसीका चयन तय है और उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, तो भी जुट जाइसए। पिछले साल UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्तियों के साथ अन्य भर्तियों के पेपर लीक भी हो गए थे। जिसके चलते आयोग भी गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। इन भर्तियों के पेपर लीक कराने के मामले हाकम सिंह रावत क...
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव लगाएगा चौपाल, ये है तैयारी

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव लगाएगा चौपाल, ये है तैयारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच ही नहीं पाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके अब तक आयुष्मान कार्ड भी नहीं बने हैं। साथ ही डिजीटल हेल्थ आईडी बनाने का काम भी किया जाएगा। इन समस्याओं को लोगों के घर पर ही समाधान हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनचौपाल कार्यक्रम जल्द शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आयुष्मान भवः अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाडे़ का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अंग दान और रक्तदान के लिये पंजीकरण तथा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाय...
उत्तराखंड: धर्म, ज्ञान और सत्य पर आधारित है भारतीय संस्कृति: प्रो. उभान

उत्तराखंड: धर्म, ज्ञान और सत्य पर आधारित है भारतीय संस्कृति: प्रो. उभान

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: शिक्षक दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय स्टाफ क्लब की ओर से कॉलेज स्तर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के प्राध्यापक और कर्मचारियों ने राधाकृष्णन के ज्ञान और दर्शन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षक के रूप में कार्य करने के नये संकल्प लिये। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कहा कि भारतीय संस्कृति धर्म, ज्ञान और सत्य पर आधारित है, जो प्रत्येक प्राणी को सच्चा संदेश देती है। इस बात की सच्चाई डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भली भांति जानते थे। प्राध्यापक प्रोफेसर आशुतोष शरण ने राधाकृष्णन के भारतीय दर्शन एवं उसमें विद्यमान चेतना की समझ को दृष्टांत देकर उपस्थित जनों की समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने प्राचीन गुरुओं के दर्शन एवं अन्वेषण की चर्चा करते हुए कहा कि आंतरिक विकास का चरम मोक्ष की खोज प्राचीन भारतीय गुरुओं की देन ...
दिवंगत विधायक चंदन रामदास को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित, कांग्रेस विधायकों का धरना

दिवंगत विधायक चंदन रामदास को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित, कांग्रेस विधायकों का धरना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंदन रामदास का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा हमें मजबूती देने का काम किया है। उनके अधूरे कामों को हम आगे बढ़ाएंगे। दो बजे के बाद सत्र की कार्यवाही छह सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह  सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रदर्शन में पहुंचे।कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश और वि...
खेल डेस्क: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन को मिली जगह, ये हुए बाहर

खेल डेस्क: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन को मिली जगह, ये हुए बाहर

उत्तराखंड हलचल
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।  वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया  रोहित शर्मा,...
बड़ी खबर : तो ‘भारत’ अब ‘INDIA’ नहीं रहा!

बड़ी खबर : तो ‘भारत’ अब ‘INDIA’ नहीं रहा!

उत्तराखंड हलचल
जब से इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन बना है. BJP तब से ही इस गठबंधन पर हमलावर है. वहीं, मोदी सरकार और BJP के हमलों का जवाब विपक्षी गठबंधन भी उसी अंदाज में दे रहा है. इस बीच भारतीय संविधान को बदले जाने की बात भी सामने आ गई है. संविधान से INDIA शब्द को हटाने की पूरी तैयारी है. लेकिन, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर यह दावा किया है कि संविधान से इंडिया (INDIA) शब्द को हटा दिया हया है. जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमनों के लिए जो निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, उसमें प्रेसिडेंट ऑट इंडिया (president of India) की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत (president of Bharat) लिखा गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि तो ये खबर वाकई में सच है. राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को होने वाले जी-20 डिनर के लिए जो न्योता भेजा है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत ...
श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

देहरादून
श्रीअन्न “एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार” संगोष्ठी का आयोजन देहरादून. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड तथा जिला परियोजना समग्र शिक्षा देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 4 सितंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा देहरादून में श्री अन्न-"एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार" (Millets  A Super Food or A Diet Fad) विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप कुमार रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, बी0एस0 गडिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद कल्याण सिंह "मैती" मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. विकासखंड रायपुर विज्ञान समन्वयक एवं प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा  दलजीत सिंह के मार्ग- निर्देशन में आदित्य, निशांत, रोहित, प्रियांशु तथा कृ...
अब टिहरी के लाल राजेश भंडारी संभालेंगे भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पद

अब टिहरी के लाल राजेश भंडारी संभालेंगे भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पद

देश—विदेश
राजेश भंडारी टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं. उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी की लहर है. वह भारतीय वायुसेना के इतने उच्च पद पर पहुंचने वाले वह टिहरी के दूसरे अधिकारी हैं.एयर वाईस मार्शल (Air Vice Marshal) राजेश भंडारी (Rajesh Bhandari) को वायुसेना (Air force) में उप प्रमुख बनाया गया है. राजेश भंडारी एयर चीफ मार्शल के पीएसओ (Principal Staff Officer) होंगे. वह 15 दिसम्बर 1990 में भारतीय वायुसेना में कमीशंड आफिसर हुए थे. उसके बाद 1 फरवरी 2022 को एयर कमोडोर के पद पर पदोन्नत हुए थे. एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी को इंडियन एयर फोर्स के तीसरे सर्वोच्च पद पर पदोन्नति मिली है. राजेश भंडारी टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं. उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी की लहर है. वह भारतीय वायुसेना के इतने उच्च पद पर पहुंचने ...