Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

नैनीताल
हल्द्वानीः ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नशे की तस्करी अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस असली सरगना से सप्लाई के नेटवर्क को तोड़पाने में नाकाम साबित हुई है. नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऊधसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस को देख भ...
देहरादून में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत!

देहरादून में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत!

देहरादून
देहरादून: डेंगू कहर बरपा रहा है. हर दिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. अस्पतालों में डेंगू मरीजों की लाइन लग रही है. कई लोग अस्पताल के बजाय घरों पर भी इलाज करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज पूरे प्रदेश में 62 नए डेंगू के केस मिले हैं. जिसमें से 29 डेंगू के केस राजधानी में पाए गए हैं. देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं. अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है. यहां करीब पांच सौ मरीज मिले है. कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई. इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे. अचानक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है. अब तक 640 मरीज सिर्फ देहरादून से सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रा...
सरकारी नौकरी: इन विभागों में निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: इन विभागों में निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

देश—विदेश
अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है और तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए नौकरी हासिल करने का मौका है। देश के अलग-अलग सररकारी संस्थानों में नौकरियों के लिए आवेदन निकले हुए हैं, जिनके के लिए आप भी अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCURM) ने अनुसंधान अधिकारी, हिंदी सहायक, अन्वेषक (सांख्यिकी) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन के भीतर है। इस भर्ती का विज्ञापन नौ सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। सीसीआरयूएम भर्ती अभियान का लक्ष्य 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) के पद के लिए हैं, 13 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) के पद के लिए हैं, 07 रिक्तियां अन्वेषक (सांख्यिकी) पद के लिए, 01 रिक्ति वरिष्ठ उत्पादन सह...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी ईएनटी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें, माॅर्डन तकनीकों से ईएनटी ऑपरेशनों का हुआ सजीव प्रसारण

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी ईएनटी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें, माॅर्डन तकनीकों से ईएनटी ऑपरेशनों का हुआ सजीव प्रसारण

देहरादून
विश्व प्रसिद्ध ई.एन.टी. सर्जन प्रो. डैनिल, मारक्योनि ने अत्याधुनिक तकनीकों से की ई.एन.टी. सर्जरीदेहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। ई.एन.टी. एडिटस 2023 विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्कशाॅप में विश्व प्रसिद्ध एंडोस्कोपिक सर्जन प्रोफेसर डेनियल मार्केन्यू व अन्य एशिया के टॉप ई एन टी सर्जन विकास अग्रवाल व अन्य विख्यात ई.एन.टी. सर्जनों ने अन्तर्राष्ट्रीय माॅर्डन तकनीकों पर आधारित माॅर्डन तकनीकों से सर्जरी की। मेडिकल शोधार्थियों व डाॅक्टरों को उन तकनीकों से रूबरू करवाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से इन सर्जरियों का सजीव प्रसारण किया। यू-ट्यूब व अन्य इंटरनेट माध्यमों से भी सर्जरी के लाइव टेलीकास्ट में देश विदेश में देखा गया। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नाक कान गला रोग विभाग की विभागा...
बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

नैनीताल
हल्द्वानी : हम जब भी किसी चीज को समर्पित भाव और कड़ी मेहनत से करते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। कहते हैं की खेल के लिए जुनूनी होना जरूरी है। ऐसे ही एक जुनूनी हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत प्रकाश शर्मा। प्रकाश के पास सरकारी नौकरी ही है। बावजूद, उन्होंने बॉक्सिंग के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और अपने निगम से अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण के लिए पटियाला चले गए। शीशमहल निवासी प्रकाश शर्मा एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पास कर लिया है। प्रकाश शर्मा से पहले विभिन्न विद्यालय में खेल प्रशिक्षण के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएस बॉक्सिंग अकादमी के जरिए राज्य और देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी तैयार किए। प्रकाश ने...
एक देश एक चुनाव: हमारे लिये राष्ट्रहित सर्वाेपरि – CM धामी

एक देश एक चुनाव: हमारे लिये राष्ट्रहित सर्वाेपरि – CM धामी

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी स्थित होटल में आयोजित हिन्दुस्तान अखबार के शिखर समागम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव पूर्णतः राष्ट्र हित में है। इससे बहुत सी सहुलियतें होंगी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में अलग-अलग समय पर कई राज्यों को चुनावों का सामना करना पड़ता है। लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों, नगर निकायों के चुनाव अलग-अलग समय पर होने से विकास बाधित होता और धन भी अधिक खर्च होता है। देश की उन्नति और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना में देश को आगे ले जाने के लिए यह अच्छा कदम होगा। यह पूछे जाने पर कि उत्तराखंड में 2027 में चुनाव हैं, एक देश एक चुनाव यदि देश में लागू होता है तो, राज्य में भी तीन साल पहले चुनाव होंगे। क्या आप उसके लिए तैयार हैं? मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में कहा कि हां, नि...
विधानसभा में अपना दुखड़ा रोते रहे विधायक, नहीं सुनते अधिकारी!

विधानसभा में अपना दुखड़ा रोते रहे विधायक, नहीं सुनते अधिकारी!

देहरादून
देहरादून: अधिकारियों के बेलगाम होने की बातें उत्तराखंड में अक्सर सामने आती रहती हैं। आम लोग तो अघिकारियों के रवैसे से दुखी और परेशान हैं ही, अब विधानसभा में सरकार और विपक्ष के विधायकों ने भी अधिकारियों की मानमानी को लेकर अपना दुखड़ा रोया है। विधानसभा में यह मामला छाया रहा। विधायकों की शिकायतों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी गंभीरता से लिया और मुख्य सचिव को तलब किया। उन्होंने ऐसा एक्शन इसलिए भी लिया होगा, क्योंकि वो खुद भी भुक्तभोगी हैं। सवाल यह है कि तमाम दावे करने वाली धामी सरकार में आखिर अधिकारियों को इतनी छूट कैसे मिल रही है कि वो विधायकों को भी अनदेखा कर रहे हैं। उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फोन करने वाला विधायक है या फिर कोई और। आलम यह है कि पहले फोन नहीं उठाते और फिर बैककॉल भी नहीं करते। उत्तराखंड विधानसभा के तीसरे दिन बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा कांग्रेस के सीनियर विधायक...
उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त हलचल मची हुई है। जहां यमुना वन प्रभाग की टोंस रेंज में और चकराता क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटान के बाद के वन विभाग एक्शन मोड में है। जहां प्रकरण में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, ट्रांसफर का दौर भी लगातार जारी है।बड़ी संख्या में वन अफसरों के ट्रांसफर किये गए हैं। उत्तराखंड में शासन ने वन सेवा के सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। एक साथ 10 अफसरों को गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी है।...
बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत

बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर विरोधियों पर इक्कीस साबित हुए। चुनाव के अंतिम दो दिनों में जिस तरह का धुंआधार प्रचार धामी की अगवाई में हुआ उसने चुनाव की तस्वीर बदल कर रख दी। इन चुनावों में धामी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को चारों खाने चित करने में कामयाब रहे। दरअसल, कांग्रेसी दिग्गज नेता हरीश रावत ने खुद आठ दिनों तक बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले रखा लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। वहीं, जनता ने उपचुनावों के जरिये स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर उन्हें पूर्ण भरोसा है और जिन विकासपरक नीतियों के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जनता हाथों हाथ ले रही है। बागेश्वर विधानसभा सीट से धामी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे श्री चंदन राम दास की बीमारी से हुई मृत्...
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून: राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परी...