Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही पर CMO-CMS सहित दो चिकित्सकों पर कार्रवाई, सचिव डॉ आर राजेश कुमार को बेस अस्पताल के निरीक्षण में मिली थी खामियां

डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही पर CMO-CMS सहित दो चिकित्सकों पर कार्रवाई, सचिव डॉ आर राजेश कुमार को बेस अस्पताल के निरीक्षण में मिली थी खामियां

Uncategorized
देहरादून। डेंगू की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ/ राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह के साथ बीते रोज पौड़ी जनपद के कोटद्वार बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव को अपने निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल में कई खामियां देखने को मिली। डेंगू वार्ड सहित अस्पताल में फैली तमाम अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी की थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को संबधित चिकित्सकों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। जिसके बाद आज शासनस्तर से संबधित अधिकारियों सीएमओ, सीएमएस सहित दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि कोटद्वार के स्थानीय लोगों, समाजिक संगठनों, विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सचिव से शिकायत की थी कि बेस अस्पताल में डेंगू की रोकथाम के साथ ही मरीजों के इलाज में घोर लापरव...
सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाए

सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाए

देहरादून
सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाएइस एक साल में उत्तराखंड को एक नई ऊंचाई पर ले गए धामी नकल माफियाओं को भेजा सलाखों के पीछे, भूमाफिया, लव जिहाद, लैंड जिहाद पर चला चाबूक जबरन अवैध धर्मांतरण विरोधी बनाया कानून, कॉमन सिविल कोड पर खींची एक लंबी लकीर, देश की टॉप लीडरशिप में बनाई जगहदेहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड की जनता से जो वादे किए थे, उन्होंने इस एक साल में उनसे अधिक काम कर विकल्प रहित संकल्प की एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इस एक साल में सीएम धामी ने नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया। बड़े बड़े भूमाफिया को जेल भेजा। लव जेहाद, लैंड जेहाद पर कड़ा चाबूक चलाया। जबरन अवैध धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया। कॉमन सिविल कोड पर एक लंबी लकीर खींच कर पूरे देश में उत्तराखंड की मजबूती का अहसास कराया। उत्...
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। ऐसा ही एक और हादसा उत्तरकाशी जिले में हुआ है। वाहन में चालक सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें 3 की घटना स्थल पर मौत हो गई। 3 घायल बताये जा रहे हैं। तीन घायलों और 1 शव को जिला अस्पताल में पहुँचाया जा रहा है। 2 शवों को निकाला जा रहा हैं। सभी स्थानीय लोग बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार NH-108 पर आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो गया। वाहन में 6 लोग सवार थे। पुलिस, SDRF, टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस रवाना किया गया। एक की मौत बताई जा रही है।जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आपात कालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवम बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे है।...
सरकारी नौकरी : UKPSC ने इतने पदों पर निकाली भर्ती, कल से करें आवेदन

सरकारी नौकरी : UKPSC ने इतने पदों पर निकाली भर्ती, कल से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के रिक्त 19 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या-A- 4 / DR/DI / S-3 / 2023-24 दिनांक 16 सितम्बर, 2023 प्रकाशित किया गया है। उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमात्रित किये जाते हैं। यहां मिलेंगी जरुरी जानकरियां  प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक/पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का नली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अन्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। ऑ...
बद्रीनाथ धाम में नही आई कोई नई दरार, चल रहा है मरम्मत कार्य

बद्रीनाथ धाम में नही आई कोई नई दरार, चल रहा है मरम्मत कार्य

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में कथित तौर पर फिर से आई नई दरारों की खबरों को बीकेटीसी ने गलत बताया है। जिसका खंडन खुद श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने किया है। बीकेटीसी ने कहा है श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में कोई भी नयी दरार नहीं दिखी है।https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/km_20230915_720p_30f_20230915_115239.mp4 आपको बता दे की श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वर्ष 2022 में शासन को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था। तत्प...
पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये चारधाम के दर्शन, एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा: अजेंद्र अजय

पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये चारधाम के दर्शन, एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा: अजेंद्र अजय

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को शुरू हुए लगभग 5 माह बीत गए हैं, इन पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि, चार धाम यात्रा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में चार धामों के कपाट खुल चुके थे और अभी तक 40 लाख श्रद्धालुओ ने चार धाम यात्रा की है।https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230915-WA0023.mp4 उन्होंने बताया कि, गत वर्षो से यदि तुलना करें तो इस बार मानसून सत्र में भी तीर्थ यात्री व श्रद्धालु अधिक रहे हैं और जैसे अब मानसून का सत्र कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है, उससे चार धाम में तीर्थ यात्राओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रदेश सरकार के स्तर से और बद्री केदार समिति के स्तर से जो भी तीर्थ यात्री धामों में पहुंचे हैं, उनकी यात्रा सुगम और सरल हो सके इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे...
उत्तराखंड : यहां लग रहा रोजगार मेला, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड : यहां लग रहा रोजगार मेला, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : अगर आपको भी नौकरी की तलाश है, तो हरिद्वार में रोजगार मेला लगने वाला है। यहां विभिन्न कंपनियों में दो हजार से अधिक नौकरियों को मौका मिलेगा। हरिद्वार शहर के SMJN  कालेज में 22 सितंबर को लगने जा रहा है। रोजगार मेला शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है। आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द करा लें…। योग्यताइस रोजगार  मेले में दसवीं पास युवाओं से लेकर Btech, BSC, बीफार्मा, एमफार्मा तक की डिग्रीधारक युवाओं के लिए उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिल सकेगी। इस मेले में कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी।इन कम्पनियों में का मौकारोजगार मेले में पतंजलि, एक्स ड्रग्स, गोल्ड प्लस, हैवल्स, विजय इलेक्ट्रिकल्स बजाज मोटर्स, किरबी, राकमैन, एंकर कस्यूमर, चैमिस मेडिकेयर, विप्रो, रिलैक्सो इत्यादि कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। अभार्थियों का चयन हेल्पर, आपरेटर, ट्रेनी, ...
WhatsApp तो आप भी चलाते ही होंगे, क्या आप इस सेटिंग के बारे में जानते हैं?

WhatsApp तो आप भी चलाते ही होंगे, क्या आप इस सेटिंग के बारे में जानते हैं?

उत्तराखंड हलचल
आजकल WhatsApp हर कोई यूज़ कर रहा है। लोग WhatsApp पर कई तरह के ग्रुप बना देते हैं और आपकी मर्जी के बगैर आपको ग्रुप में जोड़ देते हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कोई आपको आपकी अनुमति के बिना ग्रुप में नहीं जोड़  पायेगा।  फालतू के ग्रुप में एड होने से बचने के लिए WhatsApp ने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। ग्रुप में एड होन से ऐसे बचेंअगर आपको भी कोई किसी भी WhatsApp ग्रुप में एड कर देता है और इससे आप परेशान हैं तो आप WhatsApp में एक छोटी सी सेटिंग से समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते है। WhatsApp में ग्रुप में एड करने की सेटिंग ‘Everyone’ होती है लेकिन आप इसे बदल सकते हैं, जिसके बाद कोई भी आपको किसी भी WhatsApp ग्रुप में आपकी मर्जी के बिना एड नहीं कर पाएगा।...
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। हिंदी एक उदार, ग्रहणशील और सहिष्णु भाषा तो है ही, ये भारत की राष्ट्रीय चेतना की संवाहिका भी है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी वैचारिक निष्ठा हिन्दी के प्रति रही है। आज आधिकारिक मंचों से लेकर शिक्षा तक में हिंदी को अभूतपूर्व स्थान दिया जा रहा है। हिंदी के गौरव को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हिंदी के विकास के लिए जब हम सभी मिलकर कार्य करेंगे, तभी हिन्दी को अपेक्षित सम्मान प्राप...
ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर, ITC का 5000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ के निवेश का एमओयू

ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर, ITC का 5000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ के निवेश का एमओयू

देश—विदेश
देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है।  इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।  पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है। उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्...