Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
स्वच्छता लीग मैराथन: PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने दून में लगाई दौड़

स्वच्छता लीग मैराथन: PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने दून में लगाई दौड़

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से भी अधिक बैठकें देश के अनेक स्थानों पर हुई। जी-20 की तीन बै...
अंकिता भंडारी के नाम पर CM धामी का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी के नाम पर CM धामी का बड़ा फैसला

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है। ...
मोबाईल लर्निंग स्कूल वैन के जरिए बस्तियों में दी जाएगी क्वालिटी एजुकेशन : धामी

मोबाईल लर्निंग स्कूल वैन के जरिए बस्तियों में दी जाएगी क्वालिटी एजुकेशन : धामी

देहरादून
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों को पंजीकृत करते हुए निर्माण श्रमिकों हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुरूप श्रम बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को चिन्हित करते हुए उनके बच्चो / आश्रितों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।कामगार श्रमिकों के बच्चों क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने एवं उनके उज्जवल बनाये जाने के सम्बन्ध में मोबाईल लर्निंग स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु 02 बसों की व्यवस्था की गई है। निर्माण श्रमिकों के बच्चो / आश्रितों, स्कूल ड्राप आउट बच्चों को निर्माण श्रमिकों के कार्यस्थल / निवास स्थल पर मोबाईल वेन के माध्यम से उक्त संस्थाओं द्वारा बच्चों को हिन्दी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जायेगी तथा अन्य विषयों...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश

उत्तराखंड हलचल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटि मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश दिया। नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) ने देश भर के मेडिकल काॅलेजों के माध्यम से जनजागरुकता का विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के प्रांगण में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में मरीजों के अधिकारों व दायित्सों के संदेशों से जुड़े 28 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिक...
सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं’। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि ‘आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन...
पृथ्वी का सुरक्षा कवच ओजोन परत

पृथ्वी का सुरक्षा कवच ओजोन परत

पर्यावरण
ओजोन दिवस पर विशेषडॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विज्ञान शिक्षक रा.इ.का. भंकोली उत्तरकाशी (राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान 2022) ओजोन एक प्रकार की गहरी नीली गैस है जो आक्सीजन के तीन परमाणुओं के संयुक्त होने से बनती है। यह आक्सीजन तत्व का ही एक रूप है। ओजोन ग्रीक भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है 'सूंघना'। वर्ष 1840 में शोनबीन ने इसका सबसे पहले नामकरण किया‌‌, क्योंकि इसमें एक विशेष प्रकार की गंध थी। ओजोन परत पृथ्वी के समताप मंडल ( स्ट्रैटोस्फियर ) के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किमी से 50 किमी की दूरी तक पाई जाती है। यह सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकती है।  इसकी मोटाई मौसम और भौगोलिक दृष्टि से बदलती रहती है। समताप मंडल में ओजोन परत खतरनाक नहीं है लेकिन पृथ्वी पर पाए जाने वाली ओजोन खतरनाक है। बहुत ही सरल शब्दों में बात...
बद्रीनाथ धाम में फायरिंग?

बद्रीनाथ धाम में फायरिंग?

चमोली
चमोली: बद्रीनाथ धाम में आखिर किसी को ऐसा क्या खतरा है कि एक दुकानदार वहां लाइसेंसी हथियार लेकर दुकान में बैठता है। भगवान बद्रीनाथ के दर पर उसे ऐसा किससे जान का खतरा है कि हर वक्त पिस्टल साथ रखता है। इतना ही नहीं मामूली कहासुनी पर फायर भी झोंक देता है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। एक दुकान में कपड़े देने गए कुछ स्थानीय युवकों का एक दुकानदार से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी भी हो गई। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाते विनीत नाम के दुकानदार ने उन पर हवाई फायर झोंक दिया। दुकान में गए स्थानीय युवाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बदरीनाथ के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया और धाम में दुकानें भी बंद करवाई गई हैं। यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बदरीनाथ पहुंची...
आंकड़े: उत्तराखंड से आखिर कहां गायब हो रही महिलाएं और लड़कियां?

आंकड़े: उत्तराखंड से आखिर कहां गायब हो रही महिलाएं और लड़कियां?

देहरादून
देहरादून: आए दिन आप अक्सर किसी ना किसी माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की खबरें देखते, सुनते और पढ़ते ही होंगे। सवाल यह है कि आखिर से महिलाएं और लड़कियों क्यों गायब हो रही रही हैं? कोई इनको गायब कर रहा है या फिर ये खुद ही गायब हो रही हैं? आखिर क्यों हर साल हजारों महिलाएं और लड़कियां गायब हो जाती हैं? महिलाओं को लड़कियों के गायब होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। कई मामले लव अफेयर के होते हैं, तो कुछ मामले कथित लव जिहाद के भी सामने आते रहे हैं। कुछ मामलों में महिलाओं और लड़कियों के अपहरण के भी सामने आते रहते हैं। जो भी कारण हो, लेकिन स्थिति बहुत खराब है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि पुलिस भी इस पर नजर बनाए हुए है और गायब महिलाओं और लड़कियों को बरामद करने का काम कर रही है। आप आपको उत्तराखंड महिलाओं को लड़कियों के गायब होने के आंकड़े बताते हैं। वो आंकड़े, जिनके बारे में जानकर आप हैरा...
हमने ऊन पर ही बातचीत शुरू की तो इन ग‍ड़ेरियों का सारा दर्द छलक उठा

हमने ऊन पर ही बातचीत शुरू की तो इन ग‍ड़ेरियों का सारा दर्द छलक उठा

टिहरी गढ़वाल
'ग्लोबल समिट' में अपना गडेरिया कहां!व्योमेश जुगरान, वरिष्ठ पत्रकार  आइए, पंवाली के उन गडेरियों की भी बात कर ली जाए जो दूर-दूर से अपनी भेड़-बकरियों को लेकर यहां पहुंचते हैं। लेकिन आगे बात करने से पहले कुछ संदर्भ उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में होने जा रहे 'ग्लोबल इन्वेस्टर समिट' का लें। समिट के बारे में पूर्वावलोकन कार्यक्रम (कर्टन रेजर) 14 सितम्बर को नई दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में हुआ।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने उत्तराखंड के औद्योगिक वातावरण और संभावनों का एक शानदार चित्र पेश किया। हालांकि राज्य में टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, हॉर्टीकल्चर, प्लास्टिक उत्पाद, स्थानीय दालें, जड़ी-बूटी, स्टार्ट अप्स, लॉजिस्टक और कई अन्य सेक्टरों में निवेश की आशाओं पर अच्छी/सार्थक चर्चा हुई। लेकिन व्यावहारिक नजरिए से देखें तो पहाड़ में बहुत से ऐसे उद्यमी क...
अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

देहरादून
देहरादून। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित बनियावाला नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा और इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे का समय उनके साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार भी बांटे। बच्चों ने भी दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना का उच्चारण करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन से पढ़ाई करने और जीवन में नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री में इस अवसर पर अन्न दान भी किया और बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथ से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती आदि उपस्थित रहे। ...