Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
खास खबर: आपकी आवाज बताएगी, आपको कौन से बीमारी हो सकती है, पढ़ें ये रिपोर्ट

खास खबर: आपकी आवाज बताएगी, आपको कौन से बीमारी हो सकती है, पढ़ें ये रिपोर्ट

उत्तराखंड हलचल
खास खबर: आपकी आवाज बताएगी, आपको कौन से बीमारी हो सकती है, पढ़ें ये रिपोर्ट एक्सक्लूसिवचंडीगढ़ : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) का जमाना है। वक्त के बदलने के साथ ही हर क्षेत्र में बदलाव हा रहे हैं। बदलते दौर में बीमार होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नए-नए शोध और तकनीकों से इन बीमारियों को इलाज भी किया जा रहा है। ऐसी ही एक और नई तकननीक और खोज आने वाले समय में नई क्रांति ला सकती है। डॉ. महेश हुकमानी ने इस नई और दूरदर्शी तकनीक को इजात किया है। डॉ.हुकमानी ने SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। वो देश के प्रतिष्ठित आई सर्जन हैं। अपने करियर में तमाम सफलताओं के बावजूद डॉ. महेश ने अपने भीतर इस क्षेत्र में और अधिक योगदान देने की अपनी इच्छाओं और सपनों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास लगातार जारी रखे।उन्होंने जो नई तकनीक इजात की, उसके पीछे उनका खुद का अनुभव रहा है। दरअसल, ...
पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज, इन पर भी होगी कार्रवाई

पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज, इन पर भी होगी कार्रवाई

उत्तरकाशी
देहरादून: भ्रष्टचार के मामले में घिरे पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पहले उनको पद से हटा दिया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहाल कर दिया था। अब सरकार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं। इससे माना जा रहा है कि बहुत जल्द सरकार कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। अध्यक्ष के करीबियों के खिलाफ भी जांच के बाद एक्शन लिया जा सकता है। ...
मैदान से पहाड़ तक फैला नशे का जाल, 4917 तस्कर गिरफ्तार

मैदान से पहाड़ तक फैला नशे का जाल, 4917 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चला रही है। 2021 से अगस्त 2023 तक पुलिस NDPS एक्ट के तहत 4917 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 814 ईनामी बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही गुंडा एक्ट में 1620 बदमाशों को चालान भी किया है। लेकिन, जिस तरह से प्रदेश में हर दिन ड्रग्स के मामले सामने आ रहे हैं। उससे यह कार्रवाई छोटी पड़ती नजर आ रही है। नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राजधानी देहरादून से लेकर सुदूर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के आखिरी छोर तक स्मैक की तस्करी हो रही है। भांग और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी यहां आम बात है। बड़ी मांत्र में पहाड़ों से नशीले पदार्थों की सप्लाई मैदानी इलाकों में होती है और मैदान से युवावों की बर्बादी का सामान पहाड़ों पर पहुंचाया जाता है । हालांकि, पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन नशा तस्कर भी हर दिन पुलिस को नए तरीके से तस्करी कर सीधी...
DBS में रैगिंग, शिकायत करने वालों पर कॉलेज की कार्रवाई, हंगामा

DBS में रैगिंग, शिकायत करने वालों पर कॉलेज की कार्रवाई, हंगामा

देहरादून
देहरादून: रैगिंग किसी भी कॉलेज कैंपस में कानून अपराध है। एडमिशन लेते वक्त बाकायदा नौ रैगिंग का एक फार्म भी बराया जाता है। कुछ स्कूल-कॉलेजों में शपथ पत्र भी दिया जाता है। बावजूद, देहरादून में सेलाकुई स्थिति दून बिजनेस स्कूल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। रैगिंग ऐसी की एक छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इसकी शिकायत जब छात्र को बचाने वाले अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से की तो, कॉलेज उनको कॉलेज से 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। इससे छात्रों में गुस्सा है। देर रात इसको लेकर जमकरर हंमागा भी हुआ। सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया हैं। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में वीडियो जारी कर अपनी व्यथा सुनाई है। रैगिंग बीबीए द्वितीय वर्ष के साथ की गई है। सीनियर छात्रों ने युवक को इतना पीटा कि उसके शरीर पर नील पड़ गया। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही ह...
सड़क पर पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

सड़क पर पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

नैनीताल
  हल्द्वानी: हल्द्वानी डीपीएस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बच्चों को चोटे आई हैं। गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बस पटने की घटना होने तक बस में कुछ बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार हुआ था। बच्चों की संख्या ज्यादा होती, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चों को लेकर सुबह सात बजे हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस जैसे ही डिपो संख्या चार के सामने पहुंची। तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। उस समय बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, स्थानीय लोगों और 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया है। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक प...
सनातन है जीवन का आमंत्रण 

सनातन है जीवन का आमंत्रण 

साहित्‍य-संस्कृति
प्रो. गिरीश्वर मिश्र  यह भारत का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि Hinduजैसे अत्यंत व्यापक महत्व के सदाशयी विचारों को लेकर अर्थ का अनर्थ करने जैसी चर्चाएँ चल रही हैं। इन अवधारणाओं का अवमूल्यन हो रहा है। पहले बिना जाने बूझे इन्हें ‘विज्ञानविरोधी’ घोषित किया  गया था और उसे आडम्बर और ढोंग की श्रेणी में रख व्यर्थ मान लिया गया। भौतिक और आध्यात्मिक की दो श्रेणियाँ बनाई गईं । इसके साथ यथार्थ और कल्पित का भेद किया गया। शरीर और आत्मा के रिश्ते को विच्छिन्न कर दिया गया। भौतिक विज्ञान के अनुकूल जो अस्तित्व में होता है उसका एक ही स्वरूप स्वीकार किया गया कि वह सिर्फ़ वस्तु हो सकता है। फलतः सब कुछको  (जो विद्यमान है) वस्तु की श्रेणी में रखा गया। अब राजनीति की सहूलियत देखते हुए उसमें अनेक दूसरे दोष देखे पहचाने जा रहे हैं। ‘सनातन धर्म’ को लेकर उसे उसके मूल भाव से काट कर उस पर तोहमत जड़ कर उसकी छवि धूमिल करने की ...
मध्यप्रदेश: देश के हर सनातनी को ‘ठगबन्धनों’ से सावधान रहने की जरूरत : सीएम धामी

मध्यप्रदेश: देश के हर सनातनी को ‘ठगबन्धनों’ से सावधान रहने की जरूरत : सीएम धामी

देश—विदेश
मध्यप्रदेश के खुरई में धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत, शिवराज-पुष्कर के रोड-शो में उमड़ी हजारों की भीड़ देहरादून। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए गए देवभूमि के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का वहां भव्य स्वागत हुआ। धामी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जब विधानसभा क्षेत्र खुरई में रोड-शो के लिए निकले तो हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान, धामी और शिवराज का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जनसभा में सीएम शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया...
राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी

राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में आसन्न विधानसभा के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों में दौरा प्रस्तावित किया गया है। यहां वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही यात्रा आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल समान नागरिक सहिंता को लेकर उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा धर्मांतरण कानून और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को राज्य में लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता को भुनाने में कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि अब दो चुनावी राज्यों राजस्...
‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश, 33 फीसदी सीटें आरक्षित

‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश, 33 फीसदी सीटें आरक्षित

देश—विदेश
‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश हुआ। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पेश। विधेयक के पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित विधेयक पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण करेगा। संविधान के अनुच्छेद 239ए में संशोधन करके महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। अनुच्छेद 330ए के तहत सदन में एससी/एसटी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी कानून मंत्री ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी।  इसमें महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया। बताया गया है कि लोकसभा में अब महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित होंगी। 1996 और 2010 महिला आरक्षण में र...
आवेदन करने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, अभी नहीं किया तो जल्द करें…

आवेदन करने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, अभी नहीं किया तो जल्द करें…

उत्तराखंड हलचल, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए गत आठ सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर है। इस हिसाब से आवेदन करने के लिए अब केवल 10 दिन बचे हैं। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द कर लें। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 29 सितंबर ही तय की गई है।दोनों भर्तियों के लिए परीक्षा की डेट 17 दिसंबर प्रस्तावित की गई है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आप लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। कुल 137 पदों पर भर्ती निकाली है। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए 18 से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है। ...