
ओल्ड मसूरी मार्ग पर हादसा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
देहरादून : ओल्ड मसूरी मार्ग पर एक हादसा हो गया है।इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। SDRF की टीम को दोनों युवकों खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में गिर गया।
आज सुबह देहरादून कंट्रोल रूम से SDRF टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। इसके बाद SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
SDRF की टीम घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और उक्त युवकों तक पहुंची। इसमें से एक युवक व्यक्ति की मौके पर ...









