
उत्तरकाशी : एक-एक सांस के लिए मौत से जंग लड़ते टनल में फंसे मजदूर, बाहर निकालने में और कितना वक्त?
उत्तरकाशी : एक और जहां देश खुशियों और दीपों के त्यौहार दीपावली का जश्न मना रहा था। वहीं, दूसरी ओर 40 जिंदगियां टनल के भीतर जिंदगी और मौत जंग लड़ रही हैं। टनल के भीतर ऐसी जगह पर हर सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जहां जीने के लिए ऑक्सीजन भी पाइप से भेजी जा रही है। जहां कुछ नजर ना रहा हो, जहां जमीन पर पानी ही पानी हो और किसी भी वक्त टनल की छत के किसी भी वक्त भरभराकर गिरने का खतरा।
यह ऐसी भयावह स्थित है, जिसके बारे में सोच कर भी रूह कांप जाती है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में नवयुगा कंपनी की टनल में भूस्खलन होने के कारण अब से लगभग 30 घंटे पहले करीब 40 मजदूर टनल के भीतर फंस गए थे, जिनको अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
इधर पूरा उत्तराखंड समेत पूरा देश पटाखों के धमाकों के बीच जश्न में मशगूल रहा और वहां टनल के भीतर 40 जिंदगियां अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। सवाल यह है कि आखिर टनल को बना...






