Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
रवांल्टा सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे “रवांल्टा”, तांदी और रासो पर जमकर झूमे लोग

रवांल्टा सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे “रवांल्टा”, तांदी और रासो पर जमकर झूमे लोग

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पांच जनवरी को हरिद्वार में रवांल्टा सम्मेलन आयोजित किया गया। हरिद्वार में द्वितीय सम्मेलन में रवांई क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हरिद्वार में विभिन्न विभागों को संस्थानों में सेवाएं देने लोग शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य अपने लोगों को संगठित करने और एक-दूसरे के बारे जानना है। साथ ही अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यह कदम है। इसके जरिए जहां हम आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत से रू-ब-रू कराते हैं। वहीं, उनको इससे सीख भी मिलती है। रवांल्टा सम्मेलन के पहले सत्र बच्चों ने अपने रवांल्टी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी और भेल के कम्यूनी सेंटर में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के देकर प्रोत्साहित भी किया गया। सम...
उत्तराखंड: ज्वेलरी शोरूम डकैती लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,

उत्तराखंड: ज्वेलरी शोरूम डकैती लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :उत्तराखंड पुलिस नें राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में लूट के मास्टरमाइंड शशांक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शशांक को देहरादून पुलिस ने पटना जिले मे बेयूर थाना एरिया से शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शशांक ही लूट का मास्टरमाइंड है। अब पुलिस के सामने डकैती में लूटा गया माल बरामद करने की है। दरअसल, राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदम...
उत्तराखंड : महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सभी को मिलेगा इस योजना का लाभ

उत्तराखंड : महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सभी को मिलेगा इस योजना का लाभ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम फैसला लिया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि पहले सिर्फ बेटियों के जन्म पर ही महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन, अब बेटों के जन्म पर भी महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की जाएगी।​महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप उन्होंने ये फैसला लिया है।उत्तराखंड : महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सभी को मिलेगा इस योजना का लाभ...
शिक्षा विभाग का घूसखोर प्रशासनिक अधिकारी संस्पेंड, यहां का है मामला

शिक्षा विभाग का घूसखोर प्रशासनिक अधिकारी संस्पेंड, यहां का है मामला

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी: शिक्षकों से घूस लेने वाले प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षा विभाग ने संस्पेंड कर दिया है। शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक-बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है। कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।...
दून-टू-इसोटी और इसोटी-टू-दून : इनके लिए गांव ही सबकुछ है…

दून-टू-इसोटी और इसोटी-टू-दून : इनके लिए गांव ही सबकुछ है…

उत्तराखंड हलचल
पहले दून-दू-इसोटी के बारे में बताते हैं फिर आगे की कहानी समझाएंगे। दून का मतलब सभी समझते हैं। इसोटी पौड़ी जिले का एक गांव है। दून-टू-इसोटी ना तो किसी बस सेवा का नाम है और ना किसी टैक्सी सर्विस का। यह कहानी उस इंसान से जुड़ी है, जिसके लिए अपना गांव ही सबसे जरूरी है। केवल अपना गांव ही नहीं। बल्कि पूरा पहाड़ ही पहली प्राथमिकता है। जिनका चिंतन शुरू और समाप्त इस बात पर होता है कि कैसे पहाड़ के लोगों को समृद्ध किया जा सके। वह नाम है समाजसेवी कवींद्र इष्टवाल का। सबसे पहले दून-टू-इसोटी के बारे में बताते हैं। कवींद्र इष्टवाल समाजसेवा में जुटे रहते हैं। लेकिन, समाज सेवा तभी हो पाएगी, जब आप खुद से सक्षम होंगे। लोगों का जीवन कैसे बेहतर किया जा सकता है? कैसे उनकी मदद की जा सकती है? कवींद्र इष्टवाल बस इसी चिंता में डूबे रहते हैं। देहरादून आने के बाद फिर अपने गांव इसोटी और क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंच जा...
उत्तराखंड :CM धामी का निशाना, अफवाह फैला रहा विपक्ष

उत्तराखंड :CM धामी का निशाना, अफवाह फैला रहा विपक्ष

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने CM पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में CM धामी ने भू कानून समेत तमाम मुद्दों को लेकर कहा कि राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी भी सिर्फ भाजपा।CM ने कहा हम सभी सौभागधाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। यह सब त्रेता युग के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है। प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष के पास जनता के पास जाने का नैतिक साहस नहीं है और झूठ फैलाने का काम कर रहा है। हमे जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रेक रिकॉर्ड को रखना है। साथ ही सरकार के काम...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने ली नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने ली नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा ली। इस दौरान सीएम ने नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।सीएम ने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा मॉनिटरिंग और राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली, प्रभावी नीति निर्धारण एवं नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा सरकार की सभी योजनाओ की समीक्षा की जाए। इसके साथ ही सीएम ने राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के बीच आपसी समन्वय, भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने सशक्त उत्तराखंड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्षों में दुगुना करने क...
उत्तराखंड :  बड़ा फेरबदल, कई IPS के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड : बड़ा फेरबदल, कई IPS के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
  देुहरादून : लिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले हैं। शुक्रवार को इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है ।आदेश के मुताबिक एसपी सिटी सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रमोद कुमार को एसपी सिटी देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा लोकजीत सिंह को खंडाधिकारी खंड देहरादून CBCID से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून में तैनाती मिली है। ...
उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

उत्तराखंड हलचल
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश भर के राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या जाने के लिए सुविधा मिल सके इसके लिए सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी। सीएम धामी ने कहा देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए। जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी ज्यादा रहेगा। जिसे देखते हुए आपसे वंदे भारत रेल...
DM की मुहीम पर मुहर, उत्तरकाशी को मिला नेशनल ODOP अवार्ड

DM की मुहीम पर मुहर, उत्तरकाशी को मिला नेशनल ODOP अवार्ड

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी/दिल्ली: दिल्ली में आयोजित नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ODOP) अवार्ड में उत्तरकाशी जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। देशभर के लगभग पांच सौ जिलों के बीच उत्तरकाशी को कृषि की श्रेणी में यह सम्मान मिला है। जबकि राज्य अवार्ड में भी उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि से राज्य एवं जिले में खेती-किसानी को लाभदायक व्यवसाय में बदलने की सरकार की मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलने से राज्य में आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसर प्रदान कराने के सरकार के अभिनव और प्रतिबद्ध प्रयाद फलीभूत हो रहे हैं । कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के लाल धान को जीआई टैग और अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। लाल धान की खेती नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में केन्द्रीय वाणिज्य ...