Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

देहरादून
 हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून, 05 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयुष विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें आयुष विभाग के 271 और ईएसआई योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं।नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष और ईएसआई से जुड़े कार्मिकों का काम सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। दूर-दराज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने वाले लोग व्यवस्था से उम्...
खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

चम्‍पावत
 हिमांतर ब्यूरो, खटीमाकेंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने खटीमा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव को संबोधित करते हुए ओराम ने कहा कि विद्यालय में 240 बालक और 240 बालिकाओं सहित कुल 480 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था होगी। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में जनजातीय ...
हिमालयी सरोकारों को समर्पित हिन्दी मासिक पत्रिका “हिमालय संवाद” का लोकार्पण सम्पन्न

हिमालयी सरोकारों को समर्पित हिन्दी मासिक पत्रिका “हिमालय संवाद” का लोकार्पण सम्पन्न

उत्तराखंड हलचल
 देहरादून ब्यूरो, देहरादून हिमालयी समाज, पर्यावरण, लोकजीवन, ग्रामीण पर्यटन, संस्कृति तथा विकास संबंधी विषयों पर केंद्रित हिन्दी मासिक पत्रिका "हिमालय संवाद" का लोकार्पण आज देहरादून स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल के ऑडिटोरियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविदों, साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने हिमालय के बढ़ते महत्व और उसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका, संस्कृति, जल स्रोतों और पर्यावरणीय संतुलन का आधार है। जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति, अनियोजित विकास, पलायन, जैव विविधता के क्षरण और...
हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका एवं जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ (Adani Presents Amazing India Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन कला साधना और उत्तराखंड की लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमा नेगी करासी ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से न केवल देश-विदेश में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहराया है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य किया है। इससे पहले भी उन्हें उनकी कलात्मक सेवाओं के लिए ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ और ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया...
Pantnagar Kisan Mela 2026: पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ, 560 से अधिक स्टॉल

Pantnagar Kisan Mela 2026: पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ, 560 से अधिक स्टॉल

उधमसिंह नगर
  उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘फूड सरप्लस’ से ‘इनकम सरप्लस’ की ओर बढ़ने का किया आह्वान; AI, ड्रोन, हनी, अरोमा और मिलेट्स क्रांति पर दिया जोर  हिमांतर ब्यूरो, पंतनगर (उधमसिंह नगर)गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह ने किया। मेले में 560 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जबकि 40 से 50 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार को प्रयोगशालाओं से निकालकर सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाना होगा।‘Food Surplus’ के बाद ‘Income Surplus’ पर हो फोकस...
समता के 40वें स्थापना दिवस पर नीरज उत्तराखंडी को ‘शिक्षक सारथी सम्मान’

समता के 40वें स्थापना दिवस पर नीरज उत्तराखंडी को ‘शिक्षक सारथी सम्मान’

देहरादून
  शिक्षक से पत्रकारिता तक के सफर में समता ने दी दिशा, नीरज बोले- अपनी माटी में सम्मान मिलना भावुक क्षणहिमांतर ब्यूरो, विकासनगर शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपने योगदान के लिए पत्रकार नीरज उत्तराखंडी को स्वैच्छिक संस्था ‘समता’ के 40वें स्थापना दिवस समारोह में ‘शिक्षक सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान ग्रहण करने के बाद नीरज उत्तराखंडी ने समता परिवार के प्रति आभार जताते हुए संस्था के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक में उन्होंने करीब 12 वर्षों तक चकराता और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों के सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर पत्रकारिता तक पहुंचा और इस पूरी यात्रा में समता से मिले अनुभव और...
गांधी जयंती : गांधी-प्रश्न : हम कहाँ खड़े हैं?

गांधी जयंती : गांधी-प्रश्न : हम कहाँ खड़े हैं?

साहित्‍य-संस्कृति
  गांधी जयंती (2 अक्टूबर, 2026)  पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा     महात्मा गांधी का स्मरण एक कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा राष्ट्रपिता को सम्मान देने मात्र की बात नहीं है, बल्कि आज के बर्बर होते समय की एक खास मानवीय जरूरत भी है। चीजों की अनुपस्थिति या अभाव भी उनके महत्व के ज्ञान का कारण बनता है। आज के दौर में जब धैर्य, सत्य, अहिंसा, करुणा, भाईचारा, सहयोग, पारस्परिकता और विश्वास जैसे शब्द दैनिक जीवन और व्यवहार से बाहर होते जा रहे हैं, तब उनकी जरूरत भी शिद्दत से महसूस हो रही है। ऐसे क्षणों में गांधी प्रासंगिक हो उठते हैं। उनका जीवन मानवीय चेतना के रूपांतरण की एक असाधारण कोशिश के रूप में सभ्य जगत के आधुनिक इतिहास में दर्ज एक मिसाल बन गया है। भारत के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में उनका कर्मठ जीवन और चिंतन आज भी प...
हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

देहरादून
  2010 में पशुबलि बंद, अब हनोल महासू देवता मंदिर में घांडुवा चढ़ाने की परंपरा भी समाप्तनीरज उत्तराखंडी, त्यूणीप्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में धार्मिक परंपरा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। देवता की आज्ञा के अनुसार अब मनौती पूरी होने पर मंदिर में घांडुवा (बकरा) चढ़ाने की परंपरा समाप्त कर दी गई है। मंदिर में पशुबलि की प्रथा वर्ष 2010 में ही पूरी तरह बंद हो चुकी है। अब घांडुवा चढ़ाने के स्थान पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के दौरान जटा नारियल अर्पित कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु घांडुवे के निर्धारित मूल्य के बराबर अथवा अपनी श्रद्धानुसार चढ़ावे की राशि मंदिर समिति कार्यालय में जमा करा सकेंगे। समिति की ओर से जमा राशि की रसीद भी दी जाएगी। मंदिर समिति और क्षेत्रीय धार्मिक प्रतिनिधियों के अनुसार यह निर्णय देवता की आज्ञा के आधार पर लिया गया है।छह खतों और तीन पट...
भाटिया गांव में आंगन मिलन कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित

भाटिया गांव में आंगन मिलन कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित

उत्तरकाशी
बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं की भागीदारी पर दिया गया जोरहिमांतर ब्यूरो, भाटिया-नौगांव (उत्तरकाशी)भाटिया। ग्राम सभा भाटिया प्रथम एवं भाटिया के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से संयुक्त रूप से आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका लज्जा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से अभिभावकों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच संवाद एवं सहभागिता भी बढ़ती है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्र सिंह र...
विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

देहरादून
  हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- अच्छी कार्यप्रणालियों और अनुभवों को उत्तराखण्ड में भी करें साझाहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से समझने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को समझें। साथ ही वहां के युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों से सीखें।धामी ने कहा कि युवा दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों औ...