विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में उत्तरकाशी के चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

PM SHRI Government Model Kirti Inter College, Uttarkashi

 

  • हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी

के विज्ञान भवन में जनपद स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव एवं पुरोला विकासखंडों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘सतत भविष्य के लिए परिवर्तनकारी विचार एवं दृष्टिकोण’ रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से चयनित 36 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित लिखित परीक्षा के साथ ही क्विज के बहुविकल्पीय, विजुअल, वीडियो, रैपिड फायर एवं बजर राउंड आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छवि नौटियाल, राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा ने प्रथम, इशांत कोठारी, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ ने द्वितीय तथा आदित्य, बेस्ट हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल बड़कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में सभित रावत, राजकीय इंटर कॉलेज बनचौरा ने प्रथम, देशनवी भट्ट, राजकीय इंटर कॉलेज मजगांव ने द्वितीय तथा ओम नेगी, राजकीय जूनियर हाई स्कूल लाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली एवं जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने चयनित बाल वैज्ञानिकों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

PM SHRI Government Model Kirti Inter College, Uttarkashi

जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने बताया कि जनपद से चयनित चार सदस्यीय टीम आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को विज्ञान धाम, देहरादून में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 में प्रतिभाग करेगी।

प्रतियोगिता में अनिल बिष्ट, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ बरसाली; वीरेंद्र सिंह पंवार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला तथा गंभीर पाल राणा, विज्ञान शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज रोंतल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता का संचालन गंभीर पाल राणा ने किया।

इस अवसर पर प्रवीन कुमार, प्रवीण राणा, संजय राणा, रोहिणी बिष्ट, सरिता राठौर, कल्पना असवाल, अशोक चौहान, विजय प्रकाश गौड़, प्रताप सिंह, आशीष सेमवाल, शिखा भद्री एवं देवेश सेमवाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *