चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

Kamlesh Upadhyay, Superintendent of Police, Uttarkashi

 

  • नीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ से पहले उत्तरकाशी पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी 19 अप्रैल को श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा की थीम सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान रखी गई है। इसी के अनुरूप सभी पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर उनके-उनके तैनाती स्थलों पर भेजा जा चुका है।

क्षेत्र का प्रभावी विभाजन

यात्रा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र को मिलाकर पूरे इलाके को 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती कर निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।

सुरक्षा चौकियां और टूरिस्ट केंद्र

यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत:

  • 6 थाने
  • 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां
  • 13 सीजनल चौकियां
  • 1 वॉच एंड वार्ड

इसके अलावा 12 टूरिस्ट पुलिस केंद्र और हीना व दोबाटा में 2 बायोमैट्रिक केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बाहरी पुलिस बल के लिए इंतजाम

अन्य जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के लिए 11 फैब्रिकेटेड बैरक बनाए गए हैं, जबकि भोजन व्यवस्था हेतु 18 भोजनालय संचालित किए जाएंगे।

यातायात और निगरानी व्यवस्था

यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए:

  • 38 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग
  • 2 इंटरसेप्टर वाहन
  • 4 हाईवे पेट्रोल यूनिट
  • 2 क्रेन
  • 146 बैरियर और 34 चेतावनी बोर्ड

शराब पीकर वाहन चलाने पर नियंत्रण के लिए 31 एल्कोमीटर भी तैनात किए गए हैं।

धामों में सख्त सुरक्षा

दोनों धामों में सुरक्षा के लिए:

  • प्रत्येक धाम में 1-1 क्यूआरटी टीम
  • 3-3 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD)
  • 30-30 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD)
भारी पुलिस बल की तैनाती

यात्रा के दौरान:

  • 2 अपर पुलिस अधीक्षक
  • 5 राजपत्रित अधिकारी
  • 15 निरीक्षक
  • 135 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक
  • 500 पीआरडी जवान

इसके अलावा PAC, ATS, BDS, SDRF, फायर और CPU की टीमें भी तैनात रहेंगी।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर

यात्रा मार्ग पर:

  • 13 बॉटलनेक प्वाइंट
  • 26 भूस्खलन जोन
  • 36 दुर्घटना संभावित स्थल
  • 4 ब्लैक स्पॉट

चिह्नित कर यहां अतिरिक्त पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें तैनात की गई हैं।

तकनीक और आपदा प्रबंधन

निगरानी के लिए:

  • 190 सीसीटीवी कैमरे
  • 3 ड्रोन

इसके अलावा 8 आपदा टीमें, 6 SDRF टीमें और 9 फायर यूनिट हर समय सक्रिय रहेंगी।

यात्रियों के लिए सुविधाएं

तीर्थयात्रियों के लिए:

  • खोया-पाया केंद्र
  • QR कोड आधारित सूचना प्रणाली
  • यात्रा दिग्दर्शिका (महत्वपूर्ण नंबर सहित)

24×7 हेल्पलाइन नंबर 7455939993 भी जारी किया गया है।

हेलीपैड व्यवस्था

गंगोत्री मार्ग पर झाला और यमुनोत्री मार्ग पर खरसाली हेलीपैड की व्यवस्था भी की गई है।

संदेश

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने इस बार व्यापक और तकनीकी रूप से मजबूत तैयारियां की हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न होगी।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *