सामाजिक सौहार्द का सेतु बना स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

PGDAV College du

 

  • हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टीचर T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन खेल भावना और सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. टूर्नामेंट के अंतर्गत आज का पहला लीग मुकाबला रामानुजन कॉलेज एवं शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) के मध्य पीजीडीएवी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया.

मैच में टॉस जीतकर शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रामानुजन कॉलेज की टीम ने 20 ओवरों में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से अभिषेक ने 29 रन (19 गेंद), अभय पांडेय ने 23 रन तथा शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की ओर से अरुण अवाना ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और  23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. परंतु शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. इस प्रकार रामानुजन कॉलेज ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया. गेंदबाज़ी में रामानुजन कॉलेज के अभय पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके साथ राजेश और सुनील कश्यप ने भी प्रभावी गेंदबाज़ी करते हुए 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर निरंतर दबाव बनाए रखा.

यह मुकाबला न केवल प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से रोमांचक रहा, बल्कि शिक्षकों के बीच खेल के माध्यम से आपसी सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है. टूर्नामेंट का सफल आयोजन शैक्षणिक संस्थानों में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित करता है. आयोजकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल भाव और खेल भावना की सराहना करते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *