
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर आने वाली है। UKSSSC स्नातक स्तर की पांच भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। UKSSSC ने इनका कैलेंडर भी जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इन भर्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। कुलमिलाकर अगर आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो और अधिक मेहनत करना शुरू कर दीजिए।
वर्तमान दौर कंपिटीशन का दौर है। एक-एक नंबर का अंतर भी मायने रखता है। ऐसे में जो ज्यादा मेहनत करेगा और मेरिट में आएगा, उसका चयन तय है और उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, तो आप भी जुट जाइए।
पिछले साल UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्तियों के साथ ही अन्य भर्तियों के पेपर लीक भी हो गए थे, जिसके चलते आयोग भी गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे।
इन भर्तियों के पेपर लीक कराने के मामले हाकम सिंह रावत को मास्टरमाइंड माना गया, जो जेल में बंद था। हाकम को बेल मिल चुकी है। पेपर लीक कांड के बाद आयोग की भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेपीएससी को सौंप ली गई थी।
भर्ती का नाम |
पदों की संख्या |
सहायक कृषि अधिकारी |
34 |
स्नातक स्तरीय भर्ती (कार्या0 सहा०तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसम्पति, सहा0अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुन्सरिम, रीडर क्षेत्रीय युवा कल्याण प्रा०र० द० अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी)। |
226 |
इण्टरमीडिएट स्तरीय, सामान्य प्रश्नपत्र (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर-3, गृहमाता/ हाउस कीपर (महिला)/अमीन। |
293 |
सहायक अध्यापक (एलटी) स्नातक वेतनक्रम. |
657 |
व्यायाम प्रशिक्षक |
56 |
इण्टरमीडिएट स्तरीय, विषय आधारित प्रश्नपत्र (पशुधन प्रसार अधिकारी, निरीक्षक, अधिदर्शक प्रदर्शक, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान ). |
136 |