Tag: snowfall

बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बताए गए थे। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी बताई गई। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। शनिवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छ गए, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्...
मौसम : उत्तरकाशी में बर्फबारी से ये सड़कें बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, एडवाइजरी जारी

मौसम : उत्तरकाशी में बर्फबारी से ये सड़कें बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी से जहां सेब बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं, पर्यटकों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। इससे जहां पर्यटन व्यवसायियों को लाभ होगा। वहीं, बर्फबारी कुछ इलाकों में लोगों के लिए कुछ मुश्किलें भी लेकर आई है। उत्तरकाशी जिले के कई इलाकों में जहां सड़के बंद हो गए हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से तप हो गई है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में जनपद की तहसील मोरी, पुरोला, भटवाड़ी, डुण्डा,बड़कोट मे हल्की बूंदाबांदी वर्षा हो रही है तथा गंगोत्रीधाम और यमुनोत्रीधाम, हर्षिल हनुमानचट्टी, में बादल छाए हुए हैं। ये मार्ग बर्फबारी से बंद 1.गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्कीटॉप से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है। 2.यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हनुमानचट्टी से आग...
उत्तराखंड : बर्फबारी से ये सड़केें हुई बंद, खोलने का काम जारी

उत्तराखंड : बर्फबारी से ये सड़केें हुई बंद, खोलने का काम जारी

उत्तराखंड हलचल
प्रदेशभर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं। उन सड़कों को खोलने का काम जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 37 से 39 तथा 103 से 124 तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है BRO के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है NH के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है। लंमबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल किलोमीटर 23 से 33 तक बर्फवारी के कारण अवरुद्ध है।...
पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार देर रात से हो रही वर्षा और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। बुधवार को चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी और धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। यहां करीब दो इंच तक बर्फ जम गई है। चमोली जिले में ओली समेत आसपास के 20 गांव बर्फ से पट गए हैं। उत्तरकाशी में बुधवार दिन और बुधवार की रात को जमकर वर्षा हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्...
बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षत्रों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।...