Tag: Parvatiya Lok Vikas Samiti

पर्वतीय लोकविकास समिति : प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल अध्यक्ष, दीवान सिंह रावत महासचिव चुने गए

पर्वतीय लोकविकास समिति : प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल अध्यक्ष, दीवान सिंह रावत महासचिव चुने गए

दिल्ली-एनसीआर
पर्वतीय लोकविकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन देश के हिमालयी राज्यों और भारतीय गांवों के बाल,महिला,युवा एवं वृद्धजनों के कल्याण के उद्देश्य से 2005 में डॉ.मुरली मनोहर जोशी,कृष्ण चंद्र पंत,सुंदरलाल बहुगुणा,पीसी जोशी,शांता कुमार,डॉ. कर्ण सिंह,डॉ.सरोजिनी महिषी और पीए संगमा जैसे व्यक्तित्वों की प्रेरणा से नई दिल्ली में पर्वतीय लोकविकास समिति की स्थापना हुई थी। बाद में पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट,लेखिका पद्मा सचदेव,सुरेंद्र सिंह पांगती,कुलानंद भारतीय,प्रो.पुष्पेश पंत,एडवोकेट श्रीप्रकाश कांडपाल,पद्मश्री हरि डैंग,सुश्री राधा भट्ट,विमला बहन,लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी,पद्मश्री श्याम सिंह शशि ,एडवोकेट नवीन कुमार जग्गी,डॉ श्रीकृष्ण सेमवाल और शोभा बहन जैसी विभूतियां इस समिति के संरक्षक और परामर्शदाता हुए। समिति के संस्थापक महासचिव सूर्य प्रकाश सेमवाल थे तो इसके प्रथम अध्यक्ष दिल्ली में उन ...