Tag: NDRF

दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशीदयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता 24 वर्षीय युवती बबीता पाण्डे की तलाश के लिए उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, भारतीय सेना, वन विभाग तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एक ओर जहां युवती की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, वहीं मामले के संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। खोज एवं बचाव अभियान की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार को तथा विवेचनात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट पंकज शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 की रात करीब 7...
धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

देहरादून
उत्तरकाशी. सीमांत जनपद उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर खीरगंगा घाटी में अचानक बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। इससे आई तेज फ्लैश फ्लड और मलबे ने पूरा गांव तबाह कर दिया। अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं।घटनाक्रम   घटना दोपहर लगभग 1:45 बजे की है, जब अचानक भारी वर्षा और बादल फटने से खीरगंगा क्षेत्र से मलबा और पानी का सैलाब धराली गांव की ओर बह आया।20 से अधिक होम स्टे, होटल, दुकानें और निजी मकान इस बाढ़ में बह गए। दर्जनों वाहन भी बह गए या मलबे में दब गए। कई लोग मलबे में दफन होने की आशंका के चलते राहत कार्य तेज किया गया है।प्रत्यक्षदर्शी बोले: "भागो-भागो…" स्थानीय निवासियों और पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ सुनाई देता है – “भागो भाई, भागो”। लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों क...
उत्तरकाशी: टनल में फंसे करीब 40 मजदूर, NDRF, SDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटी, THDC से ली जा रही मदद

उत्तरकाशी: टनल में फंसे करीब 40 मजदूर, NDRF, SDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटी, THDC से ली जा रही मदद

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे करीब 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू कार्य में NDRF, SDRF, THDC, समेत पुलिस, फायर और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़े दल लगातार जुटे हुए हैं। THDC से सुरंग के भीतर तक जल्द से जल्द आक्सीजन पहुंचाने और फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए  मशीनें मंगवाई गई हैं। NHDCL के पूर्व प्रबन्धक ने बताया कि ब्रहम्खाल-पोलगांव निर्माणाधीन रोड टनल जो सिलक्यार से लगभग 2340 मीटर निर्माण की गयी है के सिलक्यार की तरफ से टनल के 270 मीटर भाग के पास 30 मीटर क्षेत्र में मलवा आने के कारण टनल के अन्दर की ओर लगभग 35-40 मजदूर फंसे होने की सूचना दी गयी।उक्त के दृष्टिगत खोज-बचाव कार्यों, पुलिस, NDRF, SDRF त्वरित कार्यवाही दल, उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और राजस्व टीम मौके पर मौजूद है। मलवा हटाये जाने की कार्यवाही गतिमान है। ज...