Tag: honey farming

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फोकस: 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फोकस: 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में यहां 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ...