Tag: AICC

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अब अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जहां एक ओर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को देहरादून पहुंची हैं तो वहीं दूसरी ओर ये खबर सामने आई है की जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर ये बताया है कि जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड दौरे आने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया की 28 जनवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा को लेकर कार्यक्रम बन रहा है। जिसको लेकर AICC से कार्यक्रम का प्रस्ताव भी प्राप्त हो चुका है और उनके स्थान के बारे में भी विचार विमर्श चल रहा है। मथुरा दत्त जोशी ...