Tag: हिलान्स

कालसी की महिलाओं ने खड़ी की सरसों तेल यूनिट, ‘हिलान्स’ ब्रांड से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

कालसी की महिलाओं ने खड़ी की सरसों तेल यूनिट, ‘हिलान्स’ ब्रांड से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

देहरादून
  महिला सशक्तिकरणहिमांतर | नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड के हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरक मॉडल स्थापित किया है। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित कोल्ड और हॉट प्रेस्ड सरसों तेल यूनिट आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की सफल मिसाल बन चुकी है।ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान) REAP के तहत सितंबर 2024 में स्थापित इस यूनिट ने न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर बाजार में अपनी अलग पहचान भी बनाई है।10 लाख रुपये की लागत से स्थापित हुई यूनिटविकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन ने REAP परियोजना के सहयोग से 10 लाख रुपये की लागत से सरसों तेल यूनिट स्थापित की। इसमें 6 लाख रुपये परियोजना सहायता, 3 लाख रुपये बैंक ऋण त...