
CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार और पुलिस की ही नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त उत्तराखण्ड की शपथ दिलाई और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पहल के लिए ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन, आयोजकों और विशेष र...
