Tag: लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। चुनाव 2023 के दिसंबर या फिर 2024 के जनवरी-फरवरी के बीच कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन, सरकार ने चुनावी तैयारियां पूरी नहीं होने का हवाला दिया और चुनाव टाल दिए। फिलहाल निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तराखंड में लोकसभा का चुनाव पहले चरण में होना तय माना जा रहा है। ऐसे में सरकार के सामने अब निकाय चुनाव कराने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। निकाय चुनाव नहीं कराने के मामला हाईकोर्ट में पहुचा था। हाईकोर्ट के सरकार को नगर निकाय चुनाव दो कराने का आदेश दिया है। अब यह साफ है कि सरकार को लोकसभा चुनाव के बीच ही नगर निकायों के भी चुनाव कराने होंगे।  सरकार ने नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को तय नहीं होने के कारण ही चुनाव नहीं करा...
कार में मिले 30 लाख, पांच लोग गिरफ्तार

कार में मिले 30 लाख, पांच लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस को आज गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त मिली थी कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन में पांच लोगों द्वारा भारी मात्रा में नगदी लाई जा रही है। सूचना का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आनन्दम स्वीट शाॅप के पास एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में पांच लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने दो अलग-अलग बैगों में से कुल 30 लाख रुपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को घटना की सूचना दी। सूचित किया गया। इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। वाह...
नई रणनीति: लोकसभा चुनाव में विधायकों को मैदान में उतारेगी BJP!

नई रणनीति: लोकसभा चुनाव में विधायकों को मैदान में उतारेगी BJP!

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत 'रवांल्टा' देहरादून: BJP लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। माना जा रहा है कि भाजपा की यह नई रणनीति है। इसी रणनीति के तहत भाजपा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में उतरी है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही यह रणनीति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी आजमा सकती है। उत्तराखंड BJP में भी 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर लगातार चर्चा हो रही है। BJP में अभी से नेता लोकसभा चुनाव के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं। जहां अल्मोड़ा सीट से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सक्रिय नजर आ रही हैं। वहीं, टिहरी लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपना दावा पेश करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाकायदा पार्टी को बता भी दिया है कि वो टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते है...