Tag: राजस्व टीम

चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली का कहर, 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली का कहर, 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

उत्तरकाशी
  8–10 पशुपालक परिवारों की आजीविका पर संकट, राजस्व टीम मौके के लिए रवानानीरज उत्तराखंडी, पुरोलामोरी विकासखंड के फतेपर्वत क्षेत्र स्थित चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र के 8 से 10 पशुपालक परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल रवाना हो गई है। स्थानीय निवासी जगदीश सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हुई और आकाशीय बिजली गिरी। बुधवार सुबह जब पशुपालक अपने बेड़ों के पास पहुंचे तो बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि हादसे में गुरुदेव पुत्र मेबर सिंह, गुड्डू सिंह पुत्र मातवर सिंह, ताली राम पुत्र फते सिंह, वीरभद्र पुत्र किशन ...