Tag: मोरी अग्निकांड

मोरी अग्निकांड : बार-बार जल रहा मोरी, सवालों में अग्नि-सुरक्षा व्यवस्था

मोरी अग्निकांड : बार-बार जल रहा मोरी, सवालों में अग्नि-सुरक्षा व्यवस्था

उत्तरकाशी
  दो दशक से अग्निकांडों का सिलसिला जारी; लकड़ी के घने मकान, पानी की कमी और दुर्गम रास्ते बनी बड़ी चुनौती, पंवाणी में फिर करीब 30 भवन राखनीरज उत्तराखंडी | पुरोला/उत्तरकाशीमोरी विकासखंड के दूरस्थ गांवों में अग्निकांड अब महज दुर्घटना नहीं, बल्कि लगातार दोहराता आपदा संकट बन गए हैं। कभी शॉर्ट सर्किट, कभी घरेलू कारण तो अब पंवाणी में रसोई गैस सिलिंडर फटने की सूचना है। आग लगने के कारण भले ही अलग-अलग हों, लेकिन उसके विकराल रूप लेने की परिस्थितियां लगभग एक जैसी हैं। लकड़ी के घने मकान, पानी की कमी, दुर्गम रास्ते, कमजोर संचार व्यवस्था और अग्निशमन दल की पहुंच में देरी हर बड़े अग्निकांड के बाद सामने आती रही है। 24 नवंबर को हरकीदून घाटी के पंवाणी गांव में फिर यही भयावह तस्वीर सामने आई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार करीब 30 लकड़ी के भवन जल गए और 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। ग्रामी...