Tag: मां यमुना की डोली

भैयादूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, खरसाली रवाना हुई मां यमुना की डोली

भैयादूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, खरसाली रवाना हुई मां यमुना की डोली

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, यमुनोत्री (उत्तरकाशी)भैयादूज के पावन पर्व पर बुधवार को विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां यमुना के जयकारे लगाए और शीतकालीन यात्रा की मंगलकामना की।कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली (खुशीमठ) के लिए रवाना हुई। शनिदेव महाराज की अगुवाई में निकली इस पारंपरिक डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-दमाऊ की गूंज और मां यमुना के जयकारों से पूरा यमुनोत्री क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।शीतकाल में खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब श्र...