Tag: प्रगतिशील किसान

ज्ञान, सम्मान और बाज़ार से जुड़े किसान, अनिरुद्ध किसान सम्मेलन बना नई उम्मीद का मंच

ज्ञान, सम्मान और बाज़ार से जुड़े किसान, अनिरुद्ध किसान सम्मेलन बना नई उम्मीद का मंच

देहरादून
  500 से अधिक किसानों की भागीदारी, 24 प्रगतिशील किसान सम्मानित; आधुनिक तकनीक, वित्त और महिला सशक्तिकरण पर मंथनहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड के किसानों को आधुनिक कृषि, बेहतर बाज़ार और वित्तीय संसाधनों से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को विकासनगर स्थित अनिरुद्ध आश्रम में आयोजित दो दिवसीय 'उत्तराखंड अनिरुद्ध किसान सम्मेलन' किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। स्वर्गीय अनिरुद्ध कुमार की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों, बैंकिंग संस्थानों, वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण उद्यमियों ने किसानों के साथ सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक खेती, वित्तीय योजनाओं और बाजार से जुड़ने के नए अवसरों की जानकारी दी। सम्मेलन का आयोजन Kiwi Kisan Window (KIWI) के सह-संस्थापक अभिनव आहलूवालिया और नुपुर ने स्...