Tag: नाद योग

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग की गूंज, डॉ. नवदीप जोशी ने बताया आधुनिक जीवन का रामबाण समाधान

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग की गूंज, डॉ. नवदीप जोशी ने बताया आधुनिक जीवन का रामबाण समाधान

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीगढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग चिकित्सा को आधुनिक समय की प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योगगुरु डॉ. नवदीप जोशी ने नाद योग के बहुआयामी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. जोशी ने बताया कि नाद योग, जो ध्वनि और कंपन पर आधारित प्राचीन ध्यान पद्धति है, आज के दौर में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोग इसके अभ्यास से लाभान्वित हो सकते हैं।   बच्चों में बढ़ती चिड़चिड़ापन, बेचैनी और हाइपरएक्टिविटी जैसी समस्याओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नाद योग के नियमित अभ्यास से इन स्थितियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, तनाव और मानसिक अस्थिरता के समाधान...