Tag: नंदा देवी राजजात

माँ नंदा देवी राजजात: उत्तराखंड की बेटी की कैलाश यात्रा और सदियों पुरानी परंपरा

माँ नंदा देवी राजजात: उत्तराखंड की बेटी की कैलाश यात्रा और सदियों पुरानी परंपरा

लोक पर्व-त्योहार
 डॉ. प्रवेश कुमार जा मेरी लाड़ली नंदा ते ऊँचा कैलाश। ना-ना बाबा, मैं नी जानदू ते ऊँचा कैलाश।। इस गीत की पंक्तियों के साथ माँ नंदा देवी की यात्रा शुरू हो जाती है। हमारी भारत भूमि अपनी विविधता और उसमें विद्यमान एकता के लिए विश्व में पहचानी जाती है। इस विविधता को हम एक उत्सव के रूप में मनाते हैं। इसी प्रकार हमारे पहाड़ों में हर चोटी पर एक देवता और उसे पूजने वाले भक्त हमें मिल जाते हैं। इस लेख में मैंने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में रची-बसी माँ नंदा देवी लोकजात और राजजात पर चर्चा की है। अभी पिछले दिनों यह यात्रा (लोकजात) प्रत्येक वर्ष की भाँति प्रारंभ हुई, हालाँकि लोकजात तो प्रत्येक वर्ष होती है। लेकिन पहले तो यह सुनने में आया कि इस बार लोकजात के साथ राजजात भी होगी। फिलहाल इस पर स्थानीय लोगों में कुछ संशय बना, लेकिन फिर भी चौसिंघा खाड़ू के साथ 5 सितंबर को यह यात्रा प्रारंभ हो गई।...
नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक

नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक

चमोली
गोपेश्वर. आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें यात्रा के सुचारू एवं सुगम संचालन को लेकर चर्चा की गयी इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा व जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर औचित्य के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. कहा कि जो भी प्रस्ताव बनाएं उसकी एक प्रति संबंधित विधायकों को भी अवश्य उपलब्ध कराएं. साथ ही उन्होंने पड़ावों के अनुसार कार्ययेाजना बनाने के निर्देश दिए. यात्रा पड़ाव पर पड़ने वाले सड़क मार्ग, पैदल मार्ग, पार्किंग के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के उपचारात्मक कार्य आपदा मद से कराने के निर्देश दिए. वहीं करेड़ा...