
मोरी के पुजेली गांव में ध्याणटूड़ी मैती मिलन कार्यक्रम, लोक संस्कृति और एकता का भव्य उत्सव
नीरज उत्तराखंडी, पुरोला-मोरी, उत्तरकाशीजनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजेली में 4 मई को ध्याणटूड़ी मैती मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बुजुर्गो...
