Tag: धारकोट

स्वतंत्रता दिवस पर रैबासी फाउंडेशन की पहल, धारकोट के बच्चों को बांटी स्टेशनरी और मिठाई

स्वतंत्रता दिवस पर रैबासी फाउंडेशन की पहल, धारकोट के बच्चों को बांटी स्टेशनरी और मिठाई

पौड़ी गढ़वाल
  यमकेश्वर (उत्तराखंड)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रैबासी फाउंडेशन ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत ग्राम धारकोट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं और उन्हें स्टेशनरी सामग्री व मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को “हर घर तिरंगा” अभियान का महत्व बताया और स्वतंत्रता दिवस के संदेश से अवगत कराया। स्टेशनरी और मिठाई मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।रैबासी फाउंडेशन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शिक्षा, संस्कार और राष्ट्...