Tag: देवघार

पुरटाड़ में 8 परिवारों ने खाली किए मकान, अनुसूचित जनजाति की जमीन से छोड़ा कब्जा; जमीन हुई कब्जामुक्त!

पुरटाड़ में 8 परिवारों ने खाली किए मकान, अनुसूचित जनजाति की जमीन से छोड़ा कब्जा; जमीन हुई कब्जामुक्त!

देहरादून
  रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल की पांच साल की मुहिम के बीच बड़ा घटनाक्रम, किसान अजमेर सिंह चौहान बोले— राकेश उत्तराखंडी की मुहिम हमारे लिए वरदान साबित हुई राकेश उत्तराखंडी ने उठाई मांग-  जौनसार-बावर और देवघार के भूमिहीन मूल निवासी किसानों को नियमानुसार मिले जमीनहिमांतर ब्यूरो, पुरटाड़/ विकासनगर जौनसार-बावर क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की भूमि से जुड़े मामले में आज पुरटाड़ गांव में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। यहां आठ परिवारों ने मकान खाली कर संबंधित जमीन से कब्जा छोड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद भूमि अधिकारों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसानों में उम्मीद जगी है। रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी आज मौके पर पहुंचे। उनके साथ किसान अजमेर सिंह चौहान, सियाराम सहित अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।जौनसार-बावर की भूमि से जुड़े इस प्रकर...
शिक्षक ही नहीं लोक संरक्षक भी!

शिक्षक ही नहीं लोक संरक्षक भी!

शिक्षा, उत्तरकाशी
  ज्ञान के उजाले के साथ ही लोक संस्कृति की सौंधी महक बिखेरने में तल्लीन मुन्धौल गांव निवासी शिक्षक एवं लोक गायक सुभाष जोशीनीरज उत्तराखंडी, पुरोला पर्वतीय जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के तहसील त्यूनी ख़त देवघार के मुन्धोल गांव निवासी सुभाष जोशी उम्दा शिक्षक ही नहीं, लोक संस्कृति के संरक्षक भी है. वे समाज के एक अच्छे नायक ही नहीं उम्दा गायक और कवि व गीतकार भी है. बताते चलें कि सुभाष जोशी सुप्रसिद्ध कलाकार जगतराम वर्मा, फकीरा सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह चौहान के समकालीन रहें हैं. इन्होंने 1991-92 में एस.डी. कश्यप सैकरवा (मंडी) हि.प्र. के संगीत में तथा 1998-99 में गांव के साथी कलाकार जयानंद जोशी के साथ  प्रेम शर्मा ग्राम मेघाटू (जिन्होंने महाभारत में नकुल की भूमिका निभाई) के प्रोडेक्शन में गढ़वाल के प्रसिद्ध संगीतकार वीरेन्द्र नेगी के संगीत में "आणेला बाबीया मेरे भी जोरु, चारणे प...
एप्पल मिशन को रोजगार का जरिया बनाकर जगाई स्वरोजगार की अलख

एप्पल मिशन को रोजगार का जरिया बनाकर जगाई स्वरोजगार की अलख

खेती-बाड़ी
नीरज उत्तराखंडी जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के देवघार ख़त के मुन्धौल गांव निवासी मुकेश जोशी ने बागवानी को रोजगार का जरिया बनाकर न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दिया बल्कि चंद रुपए की पगार के लिए मैदानों  की खाक छानते बेरोजगार युवाओं के लिए एक प्रेरणा का संदेश भी दिया है. संभ्रांत  सम्पन्न संयुक्त परिवार में4 मई 1999 में जन्मे मुकेश जोशी के पिता दिनेश चन्द्र जोशी जल संस्थान में कार्यरत हैं जबकि रमोला जोशी कुशल गृहिणी हैं. मुकेश जोशी ने सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर हिमाचल प्रदेश के कोटखाई निवासी अवनीश चौहान से प्रेरित होकर स्वरोजगार की ओर रुख किया और संयुक्त परिवार के बरसों पुराने बागवानी के व्यवसाय को नया रूप दिया.वर्तमान समय में मुकेश जोशी एप्पल मिशन योजना अंतर्गत 6100 - 6200 फीट यानी 1850 मीटर की ऊंचाई पर 1 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब रूट स्टाक प्रजाति की सघन खेती कर रहे हैं. विगत वर्...