
सामाजिक सौहार्द का सेतु बना स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टीचर T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन खेल भावना और सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. टूर्नामेंट के अंतर्गत आज का पहला लीग मुकाबला रामानुजन कॉलेज एवं शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) के मध्य पीजीडीएवी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया.
मैच में टॉस जीतकर शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रामानुजन कॉलेज की टीम ने 20 ओवरों में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से अभिषेक ने 29 रन (19 गेंद), अभय पांडेय ने 23 रन तथा शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की ओर से अरुण अवाना ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. परंतु शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम 20 ओवरों म...
