Tag: चंद्रमोहन जखमोला

चंद्रमोहन जखमोला: पाँच दशकों से कैमरे में संजो रहे हिमालय का प्राकृतिक सौंदर्य और गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत

चंद्रमोहन जखमोला: पाँच दशकों से कैमरे में संजो रहे हिमालय का प्राकृतिक सौंदर्य और गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत

उत्तराखंड हलचल
 भीष्म कुकरेती चंद्रमोहन जखमोला पिछले पाँच दशकों से नियमित रूप से दिल्ली से अपने गाँव जसपुर, मल्ला ढांगू आते रहे हैं। उनका उद्देश्य गढ़वाल की प्राकृतिक एवं भौगोलिक सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करना रहा है। हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति विशेष अनुराग रखने वाले जखमोला प्रकृति की मनमोहक छटाओं को बड़ी कुशलता से अपने कैमरे में उतारते हैं। पौड़ी गढ़वाल की ढांगू और डबरालस्यूँ पट्टियों में चंद्रमोहन का नाम लेते ही हाथ में कैमरा लिए एक व्यक्ति की छवि उभर आती है। यही गढ़वाल के इस प्रसिद्ध छायाकार की विशिष्ट पहचान बन गई है। चंद्रमोहन जखमोला का जन्म 30 अगस्त, 1950 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के गंगासलाण क्षेत्र की मल्ला ढांगू पट्टी के जसपुर गाँव में हुआ था। उनके पिता महानंद जखमोला दिल्ली में केंद्र सरकार के एक विभाग में कार्यरत थे। बाल्यावस्था में ही चंद्रमोहन अपनी माता भानुम...