
गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी अकादमी की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. धीरज जोशी उपाध्यक्ष नियुक्त
डॉ. विनोद बछेती और पर्वतीय कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्र मोहन पपनै को मिली सदस्य की जिम्मेदारी, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण-संवर्धन को मिलेगी नई गति
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग ने गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी अकादमी की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) का पुनर्गठन करते हुए 17 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। 18 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. धीरज जोशी को अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था पर्वतीय कला केंद्र, दिल्ली के अध्यक्ष चंद्र मोहन पपनै सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन को दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, क्षेत्रीय भाषाओ...
