Tag: खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025

खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

टिहरी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरो, टिहरी गढ़वाल हिमालय की शाश्वत नीरवता में जब भक्तों के जयकारे और लोकगीतों की गूंज घुलती है, तो वह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं रह जाती- वह बन जाती है एक चेतना का आंदोलन. ऐसी ही चेतना का पर्व बन चुकी है 41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025, जो बूढ़ाकेदार, चूला गढ़ बासर, माँ भगवती राजराजेश्वरी, प्रथम केदार बैलेश्वर से लेकर सीमांत गांव गंगी तक अपने ऐतिहासिक पड़ावों में सम्पन्न हुई. यह यात्रा पर्वतीय लोकविकास समिति, इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच घनसाली, देवलिंग खतलिंग पर्यटन विकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. यात्रा का मूल उद्देश्य हिमालय के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को उजागर करते हुए युवाओं में सतत विकास और सामाजिक चेतना के प्रति जागरूकता फैलाना रहा. बूढ़ाकेदार से शुरू हुई जनचेतना की पदयात्रा दिल्ली...