
पवाणी अग्निकांड : 39 प्रभावित परिवारों के लिए राहत अभियान तेज
प्रशासन ने गांव में की सामुदायिक रसोई और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर संभाली राहत अभियान की कमाननीरज उत्तराखंडी | हिमांतर | उत्तरकाशीमोरी तहसील के ग्राम पवाणी में 24 नवंबर की शाम हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। अग्निकांड में 39 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे 39 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुरोला के उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को भोजन, सुरक्षित आश्रय और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।गांव में सामुदायिक रसोई, विद्यालय में अस्थायी आश्रय की तैयारी
प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों के लिए गांव में साम...
