
मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज
हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम (पोस्त) की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशामुक्त अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में 3 मई 2026 को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण में तहसीलदार मोरी और थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पोस्त के पौधों औ...
