Tag: अपना घर

उत्तराखण्ड में PM Awas Yojana की बड़ी उपलब्धि: 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत

उत्तराखण्ड में PM Awas Yojana की बड़ी उपलब्धि: 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत

देहरादून
  पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी आवास बनकर तैयार, मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य—“हर पात्र परिवार का हो अपना घर” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है। प्रदेश के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने की उम्मीद है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश के अनुसार, प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के अंतर्गत 15,496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से लगभग 84 फीसदी यानी 12,948 आवासो...