Tag: हेली सेवा

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी अमिना की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके नवजात शिशु की भी ओसला में मौत हो गई। मां और नवजात की मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अमिना कुछ दिनों से अपने मायके ओसला में रह रही थीं। प्रसव के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लेकर निकले, लेकिन दुर्गम रास्ते में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। अमिना की गंभीर हालत को देखते हुए हेली सेवा की व्यवस्था के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से संपर्क किया गया। विधायक की ओर से तत्काल हेली सेवा उपल...
सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने और लोगों को आवागमन हेतु सुविधा प्रदान करने में सक्षम तो होगी ही, आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के दर्शन होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। मुख्य...